फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers jammed when water was not released in the canals

Sirsa News: नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों ने जाम लगाया

Thu, 13 Jul 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed when water was not released in the canals
ओटू हेड पर सड़क पर जाम लगाए बैठे किसान।
रानियां। शेरांवाली माइनर व एनजीसी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए ओटू हेड पर जाम लगा दिया। किसानों ने करीब एक घंटे तक इस रोड को जाम रखा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आए और किसानों से बातचीत करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन

किसान हरविंद्र सिंह, प्रकाश ममेरां, विजय डाक्टर, नगेंद्र उमेदपुरा, पूर्व सरपंच मलकीत सिंह, निर्मल धालीवाल सहित अन्य ने बताया कि ओटू हेड में आ रहे पानी को राजस्थान की तरफ छोड़ा जा रहा है। लेकिन शेरावांली माइनर व एनजीसी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इन दोनों नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जब पूर्व में यह मुद्दा उठाया था तो यहां साफइन बनाने की बात कही गई थी। इस बात को तीन साल बीत गए हैं लेकिन साइफन नहीं बन पाया है। घग्गर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता मनदीप सिहाग व नायब तहसीलदार हरीश चंद बिजराणियां ने किसानों से बातचीत की। अधिकारियों के शेरांवाली माइनर व एनजीसी नहर में पानी छुड़वाने का आश्वासन किसानों को दिया। किसान इस बात पर सहमत हो गए और जाम खोल दिया। बता दें कि बुधवार देर रात्रि भी किसान दोनों नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। किसानों ने रोड भी जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed