फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers from eight villages took out a tractor march after providing water to the camp.

Sirsa News: डेरे को पानी देने पर आठ गांवों के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers from eight villages took out a tractor march after providing water to the camp.
ट्रेक्टर मार्च के दौरान ट्रैक्टर पर सवार होकर लघु सचिवालय की ओर जाते किसान।
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा को दिए जाने वाले नहरी पानी के विरोध में 8 गांवों के किसान एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और वहां पर करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इससे पूर्व किसानों ने 70 ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली निकाली। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। लघु सचिवालय पहुंचे किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से एसडीएम अजय कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनामपुरा कॉलोनी के लिए नहरी पानी की पेयजल सप्लाई को प्रशासन की मंजूरी मिली हुई है। इस मंजूरी को लेकर आठ गांवों के किसान विरोध जता रहे हैं। 4 जनवरी से रंगोई नाले पर सभी गांवों के किसानों का धरना जारी है। 22 दिन के बाद भी प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध स्वरूप बुधवार को किसानों ने 70 ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहले रैली निकाली फिर लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

यह है मामला
ऑल इंडिया किसान सभा से राजकुमार शेखुपुरिया, डॉ. सुखदेव जम्मू, उग्रहा जत्थेबंदी से रघुवीर, भजनलाल व रामकुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग ने मोघा नंबर 145100 से डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनामपुरा को पीने के लिए नहरी पानी देने की मंजूरी दी है। नया डेरा बनाने के बाद बड़े स्तर पर कॉलोनियां काटी गई है और अलग से गांव बसा दिए गए। उस समय प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया और अब सिंचाई का पानी किसानों से छीनकर यहां सप्लाई किया जा रहा है। जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक मोघा रद्द नहीं करती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य 8 गांव
गांव शाहपुर बेगू,
गांव नेजियाखेड़ा
गांव फुलकां
गांव अलीमोहम्मद
गांव वेदवाला
गांव कंगनपुर
गांव सिकंदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed