फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers burnt effigies of ten leaders

धरनारत किसानों ने दस नेताओं के पुतले फूंके

Sun, 25 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
farmers burnt effigies of ten leaders
शहर के भूमण शाह चौक पर नेताओं का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : Sirsa
तीन कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को दशहरे के दिन पक्का मोर्चा पर धरनारत किसानों ने बाबा भूमणशाह चौक पर दोपहर दो बजे दस नेताओं के पुतले फूंके। इनमें सीएम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय कृषि मंत्री, डिप्टी सीएम, बिजली मंत्री शामिल हैं। न केवल सिरसा, बल्कि जिले के कई गांवों में पीएम, सीएम व सत्तापक्ष के नेताओं के पुतले फूंके गए। वहीं दोपहर तीन बजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का रानियां अनाज मंडी का दौरा था, लेकिन जैसे ही किसानों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने की घोषणा की। इसके बाद डिप्टी सीएम का कार्यक्रम स्थगित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा में बाबा भूमणशाह चौक पर नेताओं के पुतले फूंकते हुए किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि हर बार दशहरे पर लोग रावण के पुतले जलाते हैं। रावण जैसा महाज्ञानी और कोई नहीं था। रावण ने अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिए सीता का अपहरण किया था, लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार में तो एक नहीं, अनेक रावण इस समय देश की जनता को खाए जा रहे हैं। भारूखेड़ा ने कहा कि देश के ये रावण धीरे-धीरे कर देश को ही बेचने पर आमादा हैं। अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए मेहनतकश किसान वर्ग को भी वर्तमान सरकार ने कहीं का नहीं छोड़ा। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब औद्योगिक घरानों के हाथों की कठपुतली बनना पड़ेगा। क्योंकि औद्योगिक घराने मनमर्जी से किसानों की फसल खरीदेेंगे और फिर उसका स्टॉक कर कालाबाजारी करेंगे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिरसा से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे प्रदेश में फैल चुका है।
विज्ञापन

डिंग में राजमार्ग पर फूंका पुतला
रविवार को जिले के गांव डिंग रोड के नेशनल हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नेताओं के पुतले का दहन किया। इस दौरान किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर किसान मनिंदर सिंह, सरजीत सिंह, कामरेड फौजा सिंह, गुरजिंदर सिंह, जगदेव सिंह, हनुमान दास, हरनेक सिंह संधू, बलबीर सिंह, दीपक लूथरा, हरजिंदर सिंह, मनप्रीत भावदीन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed