फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers bothered for rajvaha

Sirsa News: फग्गू रजवाहा की रिमॉडलिंग में देरी से किसान परेशान

Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
farmers bothered for rajvaha
भारतीय किसान एकता ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो - 3

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने रविवार को फग्गू, रोहण और रोड़ी गांव में जाकर किसानों से मुलाकात की।
औलख ने कहा कि गांव फग्गू में फग्गू, रोहण और रोड़ी गांवों के किसान एकत्र हुए और सिंचाई व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। किसानों ने बताया कि 42,000 टेल फग्गू रजवाहा की हालत पिछले कई वर्षों से बेहद खराब बनी हुई है। इसके कारण उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

किसानों के अनुसार, हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में फग्गू रजवाहा की रिमॉडलिंग का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह रजवाहा कई स्थानों से क्षतिग्रस्त और टूटा हुआ है। रजवाहा की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग और वन विभाग द्वारा कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।बीते लगभग सात वर्षों से दोनों विभागों की उदासीनता के कारण यह कार्य अधूरा पड़ा है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई न होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों विभागों को रजवाहा की रिमॉडलिंग शीघ्र पूरी कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औलख ने कहा कि किसानों ने भारतीय किसान एकता के समक्ष फग्गू रजवाहा की रिमॉडलिंग को लेकर सहयोग और नेतृत्व की मांग रखी है। संगठन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर रजवाहा के निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करने की मांग उठाई जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि फग्गू रजवाहा के पुनर्निर्माण में सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर गांव फग्गू, रोहण और रोड़ी से दर्शन सिंह, रिछपाल सिंह, सदागर सिंह (सेवानिवृत्त भारतीय सेना), वकील सिंह, बोहड़ सिंह, रेशम सिंह, गुरदीप सिंह, गुरलाल सिंह, बिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed