{"_id":"64dd0ddeb39206aea9013bb6","slug":"farmers-blocked-bhavdin-toll-sought-insurance-claim-of-641-crores-for-272-villages-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-4420-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसानों ने भावदीन टोल पर लगाया जाम, 272 गांवों का 641 करोड़ का बीमा क्लेम मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसानों ने भावदीन टोल पर लगाया जाम, 272 गांवों का 641 करोड़ का बीमा क्लेम मांगा
Wed, 16 Aug 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा, डिंग मंडी। खरीफ 2022 का बीमा क्लेम के लिए किसानों ने बुधवार दोपहर 12.30 बजे नेशनल हाईवे स्थित भावदीन टोल प्लाजा पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। इसके कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने गांव संगर सरिस्ता की तरफ रूट को डायवर्ट कर दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जिलेभर के 272 गांवों का करीब 641 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम जारी नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बीमा क्लेम के लिए जिलेभर के किसान बीते 105 दिन से चोपटा क्षेत्र में धरना दे रहे हैं। किसानों ने पहले नाथूसरी चोपटा तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद 16 दिनों से चार किसान गांव नारायणखेड़ा में जलघर की टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने 14 अगस्त को कुछ किसानों के खाते में बीमा क्लेम जारी किया था, लेकिन फिर भी किसान नहीं माने। जिलेभर के किसान अलग-अलग गांवों में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बुधवार सुबह 11 बजे ही नेशनल हाईवे पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां पर किसान नेताओं ने पहले बैठक की और इसके बाद 12.30 बजे टोल प्लाजा के गेटों पर पहुंचकर धरना लगा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। ऐसे में यहां पर वाहनों क लंबी कतार लग गई। हालांकि इससे पहले भी यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने यहां धरने पर बैठे किसानों का समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। हालांकि इसके बाद पुलिस की ओर से टोल प्लाजा के रूट को डायवर्ट कर दिया और संगर सरिस्ता से भावदीन की तरफ वाहनों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वाहन चालकों को 10 किलोमीटर तक अधिक सफर तय कर फिर से नेशनल हाईवे भावदीन टोल के दूसरी तरफ पहुंचना पड़ा।
किसान बोले : जब तक मांग नहीं होती पूरी, नहीं खोलेंगे टोल प्लाजा
रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता रवि आजाद ने की। उन्होंने कहा कि बीती 13 अगस्त को ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर 15 अगस्त को उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह भावदीन टोल प्लाजा पर जाम लगाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 272 गांवों के 642 करोड़ की राशि बीमा क्लेम की जारी की जानी है, लेकिन सरकार ने नाम मात्र किसानों के खाते में राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांग पूरी नहीं की जाती उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
भावदीन टोल प्लाजा से हर रोज 12 हजार से अधिक गुजरते हैं वाहन
भावदीन टोल प्लाजा पर हर रोज 12 से 14 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन जाम के कारण आवाजाही बाधित हो गई। किसानों की ओर से धरना स्थल पर लंगर, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर भारतीय किसान चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी, भूपेंद्र सिंह वैदवाला, नरेश कुमार , संदीप सिंह, राम स्वरूप, बाबा कुलदीप सिंह, सरपंच एसोसिएशन प्रधान जसकरण सिंह कंग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।