फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers beware of misleading people: Bharukheda

भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहें किसान : भारूखेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers beware of misleading people: Bharukheda
बैठक के दौरान किसानों को संबोधित करते किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने की। इस मौके पर भारूखेड़ा ने कहा कि कुछ लोग जोकि सरकारी एजेंट बने हुए हैं। आंदोलन की आड़ में अपनी रोटियां सेक रहे हैं। किसानों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। क्योंकि ये लोग अपने मतलब के लिए किसानों को बरगला रहे हैं। इन लोगों का न तो किसानों से कोई लेना देना है और न ही ये किसान हैं। उन्होंने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने किसानों की कोई सुध नहीं ली है, जोकि निंदनीय हैं और देश के अन्नदाता का सरासर अपमान है। भारूखेड़ा ने कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए भी मीटिंग में रूपरेखा तैयार की गई है। किसानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि आंदोलन को और तेज किया जा सके। इस मौके पर सतपाल सिंह, बलवंत प्रधान, सुखदीप प्रधान, बिंद्र, जगतार, डॉ. दर्शन फग्गू, गुरनाम सिंह शहीदां, निर्मल थिराज, बूटा सिंह कामरेड, जरनैल सिंह और लखविंद्र सिंह अलीकां उपस्थित थे।
विज्ञापन

सिरसा में बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित भावदीन, खुईयामलकाना टोल व यूनियनों के सदस्यों ने पंजुआना में बैठक की। लंगर संयोजक सरदार हरचरण सिंह के आह्वान पर संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के किसान यूनियन के नेता सरदार जसवीर सिंह भाटी, गुरनाम सिंह झब्बर, जरनैल सिंह रतिया, हरभगवान सिंह अहरवान, प्रकाश ममेरा, गुरदास सिंह वह सिकंदर सिंह रोड़ी ने शिरकत की। बैठक में सिरसा जिले में किसानों पर सरकार द्वारा किए गए झूठे मुकदमों पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि अगर सरकार अपनी इस प्रकार की नीतियों से बाज नहीं आएगी तो संयुक्त किसान मोर्चा के संज्ञान में लाकर सिरसा में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और सरकार को चेताया गया कि या तो झूठे मुकदमों को वापस ले अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed