फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer Sushil Kumar produced 80 maunds of wheat per acre at low cost, received honour.

Sirsa News: किसान सुशील कुमार ने कम खर्च में प्रति एकड़ 80 मन गेहूं का किया उत्पादन, पाया सम्मान

Sun, 08 Oct 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer Sushil Kumar produced 80 maunds of wheat per acre at low cost, received honour.
गांव बुर्जभंगु निवासी किसान सुशील कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विकास मेले में रविवार को प्रदेशभर के प्रदेश के 22 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सिरसा जिले के तीन किसानों को सम्मानित किया। सिरसा जिले से कृषि में गांव बुर्जभंगू के किसान सुशील कुमार को उच्च गेहूं उत्पादन करने के लिए सम्मान दिया गया, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाए।
गांव बुर्जभंगु के किसान सुशील कुमार ने कम खर्च में गेहूं की बम्पर पैदावार ली। रबी की फसल 2022-23 में प्रति एकड़ 80 मन गेहूं का उत्पादन किया। सुशील कुमार ने बताया कि वह गेहूं की डीबीडब्ल्यू 187 किस्म की बिजाई पिछले दो तीन साल से कर रहा है। यह बीज करनाल कृषि विकास केंद्र का है, जिससे गेहूं की बंपर पैदावार हो रही है और खर्च भी सामान्य रहा है। इसकी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने क्रॉप कटिंग कर औसत जानने की बात कही। अधिकारियों को अपनी सहमति दी और उन्होंने फसल की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। क्रॉप कटिंग से उसे भी गेहूं के सही उत्पादन का पता चला पाया। अधिकारियों ने बताया कि चार क्विंटल प्रति कनाल यानी 32 क्विंटल एक एकड़ की औसत आई है।
विज्ञापन




अगेती से फसल की कर रहे बिजाई

सुशील कुमार ने बताया कि गेहूं की बिजाई अक्तूबर में शुरू हो जाती है। इस किस्म की अगेती बिजाई होती है। इसमें डीएपी, यूरिया का भी कम खर्च आता है। यही वजह है कि गेहूं की अच्छी पैदावार प्राप्त होती है और यह खाने में भी अच्छी है। सुशील कुमार ने कहा कि सरकार से यही उम्मीद है कि बेहतर गुणवत्ता के बीज इसी प्रकार किसानों को मुहैया करवाए ताकि कम खर्च में बेहतर पैदावार वह ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुंकावाली के किसान जितेंद्र सिंह ने 20 एकड़ में बागवानी कर उठाई अच्छी पैदावार

ओढां। किसान मेले में बागवानी में जिलास्तर पर गांव घुंकावाली निवासी किसान जितेन्द्र सिंह को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सम्मानित किया। जितेन्द्र सिंह ने 20 एकड़ में बागवानी कर रखी है। किसान ने बागवानी में अच्छी आमदन उठाई। इसके चलते अधिकारियों ने बागवानी का निरीक्षण कर उनसे विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले भी किसान जितेन्द्र सिंह बागवानी में सम्मानित हो चुका है। जिला उद्यान अधिकारी पुष्पेन्द्र राठौड़ ने बताया कि प्रगतिशील किसान जितेन्द्र सिंह ने पिछले करीब 10 वर्ष से बागवानी कर रखी है। उसने बागवानी में न केवल ऑर्गेनिक को बढ़ावा दिया है बल्कि अच्छी पैदावार भी उठाई है। किसान को सिरसा जिला में बागवानी में सम्मानित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed