फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer protest,sirsa news,prime minister live

किसानों ने बंद किया स्क्रीन पर चल रहा प्रधानमंत्री का संवाद

Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest,sirsa news,prime minister live
नागरिक अस्पताल के साथ स्थित झूंथरा वाटिका में रविवार को जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औषधि केंद्र संचालक और लाभार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही आंदोलनकारी किसान मौके पर पहुंचे और स्क्रीन को बंद कर दिया। किसान आधे घंटे तक सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

रविवार को जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। झूंथरा वाटिका के साथ ही एक जन औषधि कार्यालय को उद्घाटन किया गया। संवाद कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसके पश्चात किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख, गुरदीप सिंह, मैक्स साहुवाला व अन्य किसान एकत्रित होकर वहां पर पहुंच गए। किसानों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैैनात कर दिया। किसानों ने कार्यक्रम में पहुंचते ही एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर चल रहा पीएम का संवाद कार्यक्रम बंद कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके पश्चात पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाना शुरू कर दिया और कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को बाहर भेज दिया। इस दौरान किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

किसान बोले- प्रधानमंत्री अब मन की बात नहीं काम की बात करें
कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री अब मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करें। मन की बात वह घर पर करें। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मन की बात पर ही रुके हुए हैं। किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री वापस नहीं लेते तो वह न तो मन की बात करने देंगे और न ही किसी को उनकी बात सुुनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में होने वाला कार्यक्रम भी हुआ रद्द
महिला दिवस पर जाट धर्मशाला में संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं को मुख्यातिथि बनाया गया था। किसानों को कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद किसानों ने कार्यक्रम में विरोध करने की चेतावनी दे दी। इसके पश्चात कार्यक्रम के आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed