{"_id":"62e02bd79a3a2e16dc56dc4c","slug":"farmer-plowed-the-damaged-soft-crop-sirsa-news-hsr6376921119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने खराब हुई नरमे की फसल में चलाया हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने खराब हुई नरमे की फसल में चलाया हल
विज्ञापन
खराब हुई नरमें की फसल पर ट्रैक्टर चलाता किसान। संवाद
- फोटो : Sirsa
फोटो 54
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। ढाणी अलबेल सिंह निवासी एक किसान नरमे की फसल खराब होने पर चार एकड़ फसल की ट्रैक्टर से हल चला दिया। किसान ने फसल के मुआवजे की मांग उठाई है ।
वहीं पीड़ित किसान गुरपाल सिंह ने बताया कि उसकी चार एकड़ नरमे की फसल किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी, जिससे नरमे की नई पत्तियां इकट्ठी होकर काली होने लगी थी और फूल झड़ने लग गए। इसे नियंत्रित करने के लिए उन्होंने कई स्प्रे की लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। जिससे उन्हें निराश होकर आखिर में नरमे की फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा है। किसान ने कहा कि पिछले साल उसने इस जमीन में धान की बुवाई की थी। इस बार पानी की खपत कम करने के उद्देश्य से उसने इस में नरमे की बुवाई की थी, लेकिन फसल खराब होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वह अब तक इस फसल पर करीब एक लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। गुरपाल सिंह ने कहा कि अब चूंकि कोई अन्य फसल बोने का समय नहीं है इसलिए उन्हें जमीन खाली रखनी पड़ेगी। जिससे उन्हें तीन से चार लाख का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि आसपास के खेतों में भी पहले किसानों ने करीब 12 एकड़ की क्षतिग्रस्त फसल की जुताई कर दी है। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।