फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer Mohar Singh is earning lakhs by planting pomegranate orchard and vegetables in sandy land

Sirsa News: रेतीली जमीन में अनार का बाग और सब्जियां लगाकर लाखों कमा रहा किसान मोहर सिंह

Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer Mohar Singh is earning lakhs by planting pomegranate orchard and vegetables in sandy land
अनार के लगाए बाग में मोहर सिंह।
चोपटा (सिरसा)। पैंतालिसा क्षेत्र के किसान परंपरागत खेती के साथ बागवानी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ वे अपनी आमदनी को भी बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं गांव कुम्हारिया निवासी मोहर सिंह न्योल। मोहर सिंह ने 3 वर्ष पहले तीन एकड़ जमीन में अनार का बाग लगाया था। उन पौधों के विकसित होने तक मोहर ने उनके बीच में तरबूज, खीरा, ककड़ी, घीया, टिंडा आदि की खेती कर कमाई का अतिरिक्त जरिया बना लिया।
विज्ञापन

मोहर सिंह का कहना है कि जब तक अनार से फलों का उत्पादन शुरू नहीं होता, तब तक तरबूज, खीरा, ककड़ी, घीया, टिंडा आदि की खेती कर अच्छे पैसे कमा रहा है। किसान मोहर सिंह का कहना है कि परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, फल सब्जियां इत्यादि लगाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मोहर सिंह ने बताया कि नहरी पानी की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों इत्यादि से परंपरागत खेती में फसलों का उत्पादन कम होने लगा और बचत भी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में उसने खेती में आमदनी बढ़ाने का जरिया खोजना शुरू किया तो उसके पुत्र रोहतास ने समाचार पत्रों में बागवानी के बारे पढ़कर तीन एकड़ जमीन में अनार का बाग लगाया।
विज्ञापन

इसमें अभी तक कम ही फल लगने शुरू हुए हैं, तो उन्होंने अनार के पौधों की कतारों के बीच तीन एकड़ में तरबूज, खीरा, टिंडा, ककड़ी, घीया आदि सब्जियां लगाई। जिससे उसे करीब 3 लाख रुपये की कमाई हुई। उन्होंने बताया कि वे अधिकतर बागवानी खेती में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं। जब तक अनार के पौधे पूरी तरह फलदार नहीं हो जाते तब तक वह इनकी कतारों में सब्जियां इत्यादि लगाकर अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दोहरा लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईंआना तथा निकटवर्ती गांवों के लोग उनके खेत की सब्जियां काफी पसंद करते हैं। आधुनिक तरीके से खेती करके किसान मोहर सिंह हरियाणा तथा निकटवर्ती राजस्थान के गांव में प्रेरणास्रोत बन गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बचत के लिए ड्रिप सिस्टम से करता है सिंचाई



मोहर सिंह न्योल ने बताया कि उन्होंने खेत में डिग्गी बनाई हुई है और जिससे जब जरूरत होती है ड्रिप सिस्टम द्वारा सिंचाई कर पौधों को पानी सीधा जड़ों में दिया जाता है। जिससे एक तो पानी की बचत होती है और पौधों को जरूरत के हिसाब से पानी व खाद इत्यादि मिल जाती है।

मंडी दूर होने से यातायात खर्च होता है ज्यादा



किसान मोहर सिंह का कहना है कि उसके गांव से सिरसा मंडी से दूर पड़ती है। जिससे फलों को वहां ले जाकर बेचने में यातायात खर्च ज्यादा आता है, तथा बचत कम होती है। इसके अलावा नजदीक में कोई वेक्सिंग प्लांट भी नहीं है जिसमें की फलों को संभाल कर रखा जाए। उसका कहना है कि अगर फलों व सब्जियों की मंडी नाथूसरी चोपटा में विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी तथा एक वेक्सिंग प्लांट लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed