{"_id":"602ab4f98ebc3ee91a173370","slug":"farmer-mahapanchayat-postponed-due-to-factionalism-sirsa-news-rtk5955620116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी के चलते किसान महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी के चलते किसान महापंचायत स्थगित
विज्ञापन
महापंचायत को लेकर बैठक करते किसान संगठन।
- फोटो : Sirsa
जिले में 22 फरवरी को होने वाली किसान मजदूर महापंचायत किसान नेताओं की गुटबाजी के चलते रद्द हो गई है। हालांकि दिन भर किसान संगठनों में सामंजस्य बनाने के लिए गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में बैठकों का दौर चलता रहा। शाम को चौटाला गांव के प्रदीप गोदारा ने प्रेस नोट जारी करके इस बात की पुष्टि की।
किसान नेता राकेश टिकैत के कार्यक्रम को लेकर किसानों का एक गुट प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में कार्यक्रम होने का प्रचार कर रहा है तो दूसरा गुट जगदेव सिंह भाटी के नेतृत्व में अनाज मंडी में कार्यक्रम का प्रचार कर रहा है। दोनों में सहमति को लेकर सोमवार को गुरुद्वारा दसवीं पातशाही साहिब में एक मीटिंग बुलाई गई, लेकिन प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा गुट बैठक में शामिल नहीं हुआ। ऐसे में दूसरे गुट ने अनाज मंडी में राकेश टिकैत का कार्यक्रम करवाने की घोषणा कर दी।
सिरसा में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत के आगमन को लेकर एक सप्ताह पहले पक्का मोर्चा धरना स्थल पर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ऐलान किया गया था। जिसके पश्चात किसानों के दूसरे गुट ने इसका विरोध कर अनाज मंडी में कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा। इसी मामले को लेकर सोमवार को भी सूरतगढ़िया बाजार स्थित दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में राष्ट्रीय किसान संगठन प्रधान जसबीर सिंह भाटी, लखबिंदर सिंह औलख, कशमीर सिंह करीवाला, प्रदीप गोदारा ने बैठक की। जिसके पश्चात बैठक करने वाले किसान नेता शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा से मिलने के लिए पहुंचे और अनाज मंडी में कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन पक्का मोर्चा धरना स्थल के किसानों ने प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई। जिसके पश्चात किसान नेता लौट आए। किसानों के गुट की तरफ से तीसरी जगह का चयन किए जाने का भी अब प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
शाम को चौटाला गांव निवासी प्रदीप गोदारा ने बताया कि 22 फरवरी की महापंचायत स्थगित कर दी गई है। जैसे ही अगली तारीख किसान महापंचायत के लिए सुनिश्चित की जाएगी, उसके बारे में शीघ्र बता दिया जाएगा। 22 फरवरी को किसान मजदूर महापंचायत में बलवीर राजोवल, राकेश टिकैत, जोगिंद्र उगराहा, दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी ने हिस्सा लेना था।
21 सदस्यीय कमेटी का भी हो चुका है गठन
किसान महापंचायत को लेकर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रहे किसानों के पक्का मोर्चा धरना स्थल पर बीते दिन किसानों ने बैठक कर 21 सदस्य कमेटी का गठन किया था। जबकि सोमवार को दूसरे गुट ने पांच सदस्य कमेटी का गठन कर अनाज मंडी में कार्यक्रम का प्रचार करना शुरू कर दिया गया है।