फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer leaders asked 14 questions in 17 minutes in Ghukanwali, Tanwar left without answering

Sirsa News: घुकांवाली में किसान नेताओं ने 17 मिनट में पूछे 14 सवाल, बिना जवाब दिए निकले तंवर

Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders asked 14 questions in 17 minutes in Ghukanwali, Tanwar left without answering
अशोक तंवर से सवाल पूछते किसान।
ओढां। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को गांव घुकांवाली में किसान संगठनों के रोष का सामना करना पड़ा। किसान नेताओं ने डॉ. अशोक तंवर से 14 सवाल पूछे। जिस पर डॉ. तंवर कोई संतुष्टिजनक जवाब दिए बिना आनन-फानन में वहां से निकल गए। इस दौरान किसान संगठनों ने तंवर के काफिले की गाड़ियों पर काले झंडे फेंके और नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना था कि ये विरोध नहीं बल्कि वे तो उनसे अपने सवालों का जवाब मांगने आए थे। रोष प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही पुलिस प्रशासन व गुप्तचर विभाग सक्रिय था। डीएसपी डबवाली भी मौके पर मौजूद रहे। रोष प्रदर्शन की भनक लगने के बाद डॉ. अशोक तंवर की ओर से एक सक्रिय कार्यकर्ता काफी समय पूर्व ही किसान नेताओं के बीच पहुंच गए। जिन्होंने उनसे बातचीत करते हुए उन्हें किसी तरह का कोई विरोध न करने की बात कहीं।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर को पहले घुकांवाली से होकर गांव नुहियांवाली में जनसभा करनी थी और फिर उनका घुकांवाली का कार्यक्रम था। डॉ. तंवर जब करीब सवा 12 बजे घुकांवाली से होकर गुजरने लगे तो उससे पहले किसान संगठन घुकांवाली में नुहियांवाली टी-प्वाइंट पर काले झंडे लेकर एकत्र हो गए। जब डॉ. तंवर की गाड़ी किसानों से आगे जाकर रुकी तो उक्त कार्यकर्ता डॉ. तंवर को किसानों के बीच ले आए। जहां राष्ट्रीय किसान संगठन बीकेई कालांवाली, हरियाणा किसान एकता डबवाली, भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जसवीर सिंह भाटी, एसपी मसीतां, गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली, मंजीत सिंह ओढां व कौर सिंह कुंडर सहित अन्य किसान नेताओं ने डॉ. तंवर पर सवालों की बौछार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में डॉ. तंवर ने आम आदमी पार्टी का नाम लेकर कहा कि तो क्या मैं चोरों के साथ खड़ा रहता। इस बात पर किसानों ने कहा कि उन्होंने उन्हें वोट डाले थे तो फिर क्या वे सभी चोर हैं। माहौल गर्माता देख डॉ. तंवर 17 मिनट बाद आनन-फानन में वहां से निकल गए।
17 मिनट में पूछे ये सवाल
सबसे पहले किसान नेता जसवीर भाटी ने सवाल पूछा कि फसल बीमे के साथ जो करीब 258 करोड़ मुआवजा था वो लेप्स क्यों हो गया। इस पर डॉ. तंवर ने कहा कि ये बड़े लेवल के मुद्दे हैं, इसे वे पूरे जोर-शोर से उठाएंगे। जिसके बाद सवाल पूछा गया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना कितना जायज था। इस बात पर तंवर ने कहा कि प्रशासन कानून व्यवस्था को किस तरह से मेनटेन करता है ये तो उन्हें ही देखना होता है। किसान नेता गुरदास सिंह ने शुभकरण की मौत व अत्याचार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा भी अन्य किसान नेताओं ने डॉ. तंवर से सवाल किए।

केंद्र में बनेगी तीसरी बार सरकार
भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी तीसरी बार फिर से सरकार बनाएगी। जिन लोगों ने विरोध किया है उनमें से कुछ किसान हैं और कुछ अन्य पार्टियों के लोग भी हो सकते हैं। हमने हमेशा किसानों के हकों की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed