{"_id":"66ca39dc320cf0364207b894","slug":"farmer-leader-lakhwinder-singh-aulakh-receives-death-threat-sirsa-news-c-21-hsr1011-449257-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गाड़ी मिलने की खुशी में स्पीकर बजाकर नाचते रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गाड़ी मिलने की खुशी में स्पीकर बजाकर नाचते रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी, मरीज रहे परेशान
Sun, 25 Aug 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी ऐलनाबाद को गाड़ी मिलने की खुशी में जश्न में मनाते स्टाफ व डॉक्टर।
ऐलनाबाद। क्षेत्र के सीएचसी को गाड़ी मिलने की खुशी में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी स्पीकर लगाकर नाचते रहे, जबकि अस्पताल प्रांगण में मरीज घंटों तक इंतजार करते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है। इसका वीडियो स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय तक पहुंच गया।
एसएमओ सीएचसी के लिए सीएमओ से गाड़ी की मांग कर सकता है। इसलिए कुछ समय पूर्व सीएमओ ने ऐलनाबाद सीएचसी की गाड़ी को सिरसा भेज दिया था। ऐलनाबाद के चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से मांग करने पर यह गाड़ी केंद्र को दे दी गई। इसकी खुशी में वहां के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले नारियल तोड़ा। फिर स्पीकर लगाकर अस्पताल प्रांगण में जमकर ठुमके लगाए। स्टाफ के ही कुछ लोगों ने इस प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो डीजी कार्यालय तक पहुंच गया। इस पूरे प्रकरण के दौरान मरीज चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का इंतजार करते देखे गए।
ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। स्टाफ से जवाब-तलब किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ, सिरसा।