फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer leader Lakhwinder Singh Aulakh receives death threat

Sirsa News: किसान नेता लखविंदर सिंह औलख को जान से मारने की धमकी

Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Lakhwinder Singh Aulakh receives death threat
सिरसा। भारतीय किसान एकता मंच के अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख को फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में लखविंदर सिंह ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से पेस्टिसाइड की दुकानों पर नकली और एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां बेचे जाने की शिकायतें लगातार किसानों से मिल रही थीं। इसके बाद, कृषि विभाग ने दुकानदारों और डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सील कर दिया है। लखविंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्हें एक अज्ञात फोन कॉल आया, जिसमें उन्हें इन दुकानदारों पर कार्रवाई रोकने के लिए धमकाया गया।
विज्ञापन

कॉलर ने कहा कि अगर उन्होंने कार्रवाई जारी रखी तो इसका अंजाम बुरा होगा और उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके बाद आरोपी ने उन्हें 15-20 कॉल करके धमकी दी। उन्होंने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि इस संबंंध में शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना पर मंच से जुड़े किसानों ने रोष जताया है। उन्होंने आरोप की जांच कर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुख्ता उपाय भी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed