फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer fair and exhibition concluded in village Madhosinghana, 500 farmers who registered first were honoured

Sirsa News: गांव माधोसिंघाना में किसान मेला और प्रदर्शनी का समापन, पहले पंजीकरण करवाने वाले 500 किसान सम्मानित

Wed, 15 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer fair and exhibition concluded in village Madhosinghana, 500 farmers who registered first were honoured
गांव माधोसिंघाना में ​आयोजित किसान मेले में डॉ. बीआर कांबोज को सम्मानित करते आयोजक व अन्य। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव माधोसिंघाना में नाबार्ड और आईएफडीसी के सहयोग से दो दिवसीय कृषि मेला व प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें पहले पंजीकरण करवाने वाले 500 किसान सम्मानित हुए। चौ. चरण सिंह हकृवि हिसार के कुलपति डाॅ. बीआर कंबोज समापन सत्र में मुख्य अतिथि रहे।
डाॅ. कंबोज ने कहा कि इस प्रकार के मेले पहले राज्य स्तर पर ही देखने के लिए मिलते थे। अब ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर मेले और प्रदर्शनी का आयोजन करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेलों से किसानों में खेती के प्रति जागरूकता आएगी। यहां आकर किसान खेतीबाड़ी के गुर सीख सकते हैं। नई तकनीक अपनाकर कम खर्च में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

डाॅ. ओपी बिश्नोई ने किसानों को गेहूं की उन्नत किस्मों की जानकारी देकर पैदावार बढ़ाने के बारे में बताया। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. मदन खिचड़ ने भी किसानों को मौसम में हो रहे बदलाव के मद्देनजर फसलों की देखभाल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक संस्था के चेयरमैन श्रवण बैनीवाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पहला प्रयास अद्भुत रहा। इस प्रकार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। आयोजकों की ओर से मुख्यातिथि और कंपनी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इफको के साहिल ने संचालन किया। इस मौके पर साहबराम पूनिया, इफको से साहिल, आईएफडीसी से केके तिवाड़ी, संदीप सिंह, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed