फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Faridabad cyber police raid in Nuhiyanwali, youth taken into custody

Sirsa News: फरीदाबाद साइबर पुलिस की नुहियांवाली में रेड, युवक को लिया हिरासत में

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Faridabad cyber police raid in Nuhiyanwali, youth taken into custody
ओढ़ां। साइबर क्राइम के मामले में फरीदाबाद की साइबर सेल थाना पुलिस ने ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव नुहियांवाली में रेड करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी कर्नाटक, यमुनानगर, गुरुग्राम व दिल्ली सहित अन्य जगहों की पुलिस साइबर क्राइम के चक्कर में गांव नुहियांवाली में छापेमारी कर चुकी है। नुहियांवाली के काफी युवक साइबर क्राइम के धंधे में संलिप्त बताए जा रहे हैं। ये युवक दूसरे युवकों को पैसे का लालच देकर उनके खाते स्वयं ऑपरेट कर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन करते हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद से पहुंची पुलिस ने ओढ़ां में दुकान चलाने वाले गांव नुहियांवाली निवासी राजवीर नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गांव के ही गौरी शंकर नामक युवक का नाम लिया। जिस पर पुलिस उक्त युवक के यहां पहुंची लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले उक्त नाम के अन्य एक युवक को पूछताछ के लिए खेत से हिरासत में लिया था, लेकिन उससे पूछताछ व अन्य लोगों द्वारा सफाई देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। फरीदाबाद साइबर सेल से हेड कांस्टेबल संजय व 2 अन्य पुलिसकर्मी सहित 3 पुलिसकर्मी रहे। जिन्होंने पहले ओढ़ां थाना में उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस किस युवक को साथ लेकर गई है इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने थाने में सिर्फ आने की एंट्री करवाई थी। बता दें कि 21 मार्च को भी गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने गांव नुहियांवाली व चोरमार खेड़ा में कार्रवाई कर गांव चोरमार से एक युवक को हिरासत में लिया था। जिसने पूछताछ में गांव नुहियांवाली के एक युवक का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed