फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farewell to Ganpati Bappa with tearful eyes

Sirsa News: गणपति बप्पा को दी भावपूर्ण आंखों से विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati Bappa with tearful eyes
सिरसा।गांव बकरियांवाली नहर में गणपति बप्पां का विसर्जन करते हुए लोग। संवाद
सिरसा। शहर में शनिवार को गणेश महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। श्रद्धालुओं ने 10 दिन तक घरों और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा की मूर्ति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन किया। विसर्जन के समय हर कोई बप्पा को नम आंखों से विदाई देता नजर आया। सुबह से ही शहर की गलियों और चौकों में गणपति विसर्जन यात्रा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवा नाचते-गाते हुए आगे बढ़े तो महिलाएं सिर पर कलश और थाल लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नहरों पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बार लोगों का भीड़ बकरियांवाली नहर व पंजुआना नहर पर ज्यादा देखने को मिली। घग्गर के जलस्तर बढ़ने के चलते लोगों ने आस पास की नहरों पर विसर्जन किया।

गाड़ियों को सजाकर विसर्जन स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु : गणपति प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और गाड़ियों में सजाकर विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने विसर्जन के लिए बकरियांवाली नहर और पंजुआना नहर का रुख किया। दोनों ही स्थानों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। यहां सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का इंतजाम कहीं नजर नहीं आया।

सिरसा।गांव बकरियांवाली नहर में गणपति बप्पां का विसर्जन करते हुए लोग। संवाद

सिरसा।गांव बकरियांवाली नहर में गणपति बप्पां का विसर्जन करते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed