{"_id":"65301c9ccceacf32240efdf4","slug":"fake-firm-case-police-getting-identification-done-in-the-states-adjoining-the-district-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8384-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म मामला : जिले के साथ लगते राज्यों में शिनाख्त करवा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म मामला : जिले के साथ लगते राज्यों में शिनाख्त करवा रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फर्जी फर्म मामले में एसआईटी ने मुख्य मास्टर माइंड पदम बंसल व रमेश अरोड़ा को बीते दिन रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लेने के बाद बुधवार को टीम दोनों को जिले के साथ लगते राज्यों जैसे राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के सिरसा से सटे इलाकों में लेकर गई। हालांकि दिन भर फतेहाबाद से एक व्यक्ति से पूछताछ की चर्चाएं जोर पर रहीं। वहीं एसआईटी ने ऐसे कोई मामला होने से इनकार कर दिया।
अहम बात यह है कि पदम बंसल, रमेश और मुकेश तीनों फर्जी फर्म मामले में मास्टर माइंड है। दो मास्टर माइंड को पुलिस ने रिमांड पर लेकर सिरसा, फतेहाबाद में कुछ फर्मों को लेकर शिनाख्त करवाई है। इसके बाद से ही आस पास के जिलों के व्यापारियों में हड़कंप है। कौन व्यापारी किस समय इनके संपर्क में आया था और मौजूदा समय में वह कहां पर है। सभी पहलुओं की जांच हो रही है। यही कारण है कि आस पास के जिलों में व्यापारियों में डर कायम है। वहीं सरकारी कर्मचारियों का भी यही हाल है।
--
60 फर्म का डाटा खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने 60 फर्मों को लेकर मामले दर्ज किए हैं। इन सभी फर्मों के कार्यालय और उनके मालिकों को तलाशने में पुलिस जुटी है। इन दोनों को लेकर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में शिनाख्त का कार्य जारी है। हालांकि पूर्व में पदम बंसल और अमित बंसल को रिमांड पर लेने के बाद भी पुलिस ने यही प्रक्रिया अपनाई थी। लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी थी। अब दोनों पार्टनर को साथ रिमांड पर लेने से एसआईटी को उम्मीद है कि कई पुख्ता सबूत हाथ लगेंगे। इसीलिए एसआई सभी फर्मों के ठिकानों पर इनको लेकर जा रही है।