फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fake account delhi, bank mannager arrest, sirsa

फर्जी अकाउंट खोलने के मामले में एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
fake account delhi, bank mannager arrest, sirsa
बैंक - फोटो : Demo pic

शहर के एक कारोबारी की पत्नी का नई दिल्ली की रोहिणी एक्सिस बैंक ब्रांच में फर्जी अकाउंट खुलवाकर करोड़ों का लेनदेन करने के मामले में सिरसा पुलिस ने बैंक के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश करके उसका चार दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया। शहर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ करके बैंकों में फर्जी खाता खुलाने वाले गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। सात महीने बाद सिरसा पुलिस इस मामले में पहली गिरफ्तारी कर पाई है। शनिवार को सिटी थाना पुलिस टीम आरोपी  को अपने साथ लेकर दिल्ली पहुंची।

विज्ञापन


अप्रैल 2011 में दिल्ली डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत वर्ष 2010 के ड्रा की घोषणा हुई थी। सिरसा की नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी भीम सैन इस स्कीम के तहत एक फ्लैट सेक्टर 29, एचआईजी, रोहिणी में आवंटित हुआ। ड्रा का परिणाम देखकर दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर ने भीम सैन से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया। फ्लैट बेचने का सौदा डीलर के माध्यम से दिल्ली निवासी प्रमोद जैन से तय हो गया। सौदे की रकम वसूल करने और फ्लैट ट्रांसफर करने के लिए भीम सैन और उसकी पत्नी सीमा रानी का पहचान पत्र, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और फोटो आदि दस्तावेज प्रॉपर्टी डीलर व प्रमोद जैन ने ले लिए। कुछ समय बाद आयकर कार्यालय सिरसा से भीम सैन को पता चला कि उसकी पत्नी सीमा के नाम से 29 दिसंबर 2012 को नई दिल्ली रोहिणी के एक्सिस बैंक में बचत खाता खोला गया है, इस खाते से दिसंबर 2012 से लेकर फरवरी 2015 के बीच करोड़ों का कैश जमा हुआ, दूसरों के खाते में एक करोड़ का लेन-देन चेक में जरिए किया गया है।
विज्ञापन


यह जानकर भीम सैन हैरान हो गया, क्योंकि उसकी पत्नी सीमा ने खाता खुलवाने में न तो कभी बैंक के एजेंट व ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया और न ही कभी ब्रांच में गई। छानबीन की तो पता चला कि फ्लैट के खरीददार प्रमोद जैन व प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने बैंक उप प्रबंधक सुनील कुमार से मिली भगत करके सीमा रानी का फर्जी अकाउंट खुलवाया था। अकाउंट खुलवाने में उसी दस्तावेजों व फोटो का इस्तेमाल किया जो फ्लैट ट्रांसफर करवाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने मांगे थे। सीमा के फर्जी साइन करके बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर सुनीता के नाम से करोड़ों का लेन-देन कर रहे थे। भीम सैन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पांच अक्तूबर 2016 को साजिश रचने, धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार निवासी रोहिणी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed