फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   eyes on dera sirsa

डेरे से समर्थन पर टिकी प्रत्याशियों की नजर

Tue, 08 Apr 2014 11:56 PM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
eyes on dera sirsa
चुनाव प्रचार के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें डेरा सच्चा सौदा से समर्थन मिलने पर टिकी हैं। डेरे ने अभी तक किसी भी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है। अब उम्मीदवारों की निगाहें डेरे की राजनीति विंग के फैसले पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


विंग ने सभी राज्यों में अपनी कमेटी के तहत श्रद्धालुओं से विचार विमर्श कर लिया है। बुधवार को विंग अपना फैसला श्रद्धालुओं तक पहुंचा देगी। फिलहाल उम्मीदवार डेरा के वोट बैंक पर टकटकी लगाए हुए हैं। माना जा रहा है कि डेरा किसी एक पार्टी की देने की बजाय उम्मीदवार को समर्थन देेगा। उम्मीदवार के व्यक्तित्व के अनुसार ही कमेटी ने अपने श्रद्धालुओं से राय ली है। सभी राज्यों से ब्लॉक स्तर की रिपोर्ट डेरा में आ चुकी है।
विज्ञापन


चुनाव आते ही नेता डेरा सच्चा सौदा में वोट रूपी आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने लगते हैं। इस बार भी नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेता डेरा आ चुके हैं। डेरे की ओर से किसी एक पार्टी को समर्थन देने के बजाय उम्मीदवार को समर्थन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं तक समर्थन का संदेश पहुंचाने के लिए कमेटी बनाई गई है जो संबंधित ब्लॉक स्तर पर अपना संदेश पहुंचाती है। डेरा सच्चा सौदा की हरियाणा की राजनीतिक विंग में रामपाल इंसां, साधुराम इंसां, चांदी राम इंसां, राकेश इंसां, पुरुषोत्तम इंसां सहित सात लोग शामिल हैं। इसी प्रकार अन्य राज्यों की भी राजनीकि विंग की सात-सात सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।


साध-संगत से लेते हैं राय
इस कमेटी की देखरेख में ब्लॉक स्तर पर दो-दो सदस्यों की टीम बना कर उस ब्लॉक की साध संगत से वहां के उम्मीदवरों के बारे में राय ली जाती है। इसी प्रकार पूरे लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों की रिपोर्ट पर मंथन करने के बाद वहां के श्रद्धालुओं को बता दिया जाता है कि किस उम्मीदवार को समर्थन करना है। समर्थन पार्टी को न देेकर उम्मीदवार को दिया जाता है। जहां भी जो उम्मीदवार डेरा के श्रद्धालुओं के अनुसार सही होता है उसी को समर्थन की घोषणा की जाती है। समर्थन को लेकर हरियाणा के सभी उम्मीदवारों को सर्वे कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की राय अनुसार किया जा चुका है। अब समर्थन की घोषणा शेष है।

चुनावों से एक दिन पूर्व बुधवार को विंग की ओर से पूरे प्रदेश में समर्थन का संदेश भेज दिया जाएगा। राजनीतिक विंग की ओर से संबंधित ब्लॉकों में सूचना भेजी जाएगी और ब्लॉक स्तर की कमेटी पूरे क्षेत्र में समर्थन का संदेश आगे बढ़ाएंगे। समर्थन के लिए राजनीतिक विंग की ओर से मंथन जारी है।


समर्थन की घोषणा को लेकर उम्मीदवारों की नजरें डेरा की राजनीतिक विंग के फैसले पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि किस उम्मीदवार को डेरे के फैसले का सहारा मिलता है। इससे पूर्व डेरा की ओर से किए गए समर्थन की अफवाहें भी खूब चली पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने स्वयं एक कार्यक्रम में इस बात को नकारते हुए कहा था कि उन्होंने  किसी को समर्थन नहीं दिया।


प्रत्याशी के लिए डेरे के विचार
1    उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो नशा न करे और न करवाए और न ही नशे के बारे में किसी को कहे।
2    भ्रष्टाचारी नहीं होना चाहिए
3    सर्वधर्म का सम्मान करने वाला हो, भगवान को मानने वाला हो, मालिक में पूरा विश्वास करने वाला हो।
4    जो चुनाव जीतने के बाद अपने इलाके में आए और विकास के कार्य करे। ऐसा न हो की हैड क्वार्टर जाकर बैठ जाए।
5    जो किसी पर भी कोई अत्याचार हो रहा तो उसको बेखौफ होकर रोके।
6    जो समाज की बुराइयां जैसे नशा छुड़वाना, भ्रष्टाचार रोकना, भ्रूण हत्या और गुंडागर्दी को हटाए।
7    जो जात-पात व धर्म महजब के नाम पर लोगों को आपस में नहीं लड़ाए, बल्कि आपस में भाई चारा का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed