{"_id":"663003021b5977e9a8016964","slug":"examination-of-students-with-leaders-in-election-season-examinations-in-63-colleges-of-sirsa-and-fatehabad-including-cdlu-from-may-1-sirsa-news-c-128-1-svns1027-119066-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी सीजन में नेताओं के साथ विद्यार्थियों की परीक्षा : सीडीएलयू सहित सिरसा व फतेहाबाद के 63 कॉलेजों में परीक्षाएं एक मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी सीजन में नेताओं के साथ विद्यार्थियों की परीक्षा : सीडीएलयू सहित सिरसा व फतेहाबाद के 63 कॉलेजों में परीक्षाएं एक मई से
Tue, 30 Apr 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय एक मई से शुरू होने वाली विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां में जटा है। विवि की ओर से सिरसा व फतेहाबाद में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यहां पर 63 कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं देंगे। चुनावों के बीच में परीक्षा होने से कुछ असमंजस की स्थिति पूर्व में बनी हुई थी, जिसे दूर किया गया है।
एक मई से शुरू होने वाली विभिन्न विषयों की परीक्षाएं पांच जून तक चलेगी। जहां चुनाव प्रचार को शोर गली मोहल्लों में रहेगा, वहीं विद्यार्थियों को इसी माहौल में परीक्षाओं की तैयारियां करनी होगी। विवि में दो शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े 9 से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
बॉक्स
विवि के अंदर मतगणना केंद्र भी
सीडीएलयू में तीन जगहों पर मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना केंद्र के कारण परीक्षाएं दूसरे ब्लॉक में आयोजित की जाएगी। इस दौरान नियमित शिक्षकों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई है। ऐसे में नियमित सुपरिटेंडेंट के साथ अन्य व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए विवि प्रशासन ने सभी 40 सेंटरों पर विशेष निगरानी की हुई है। सिरसा और फतेहाबाद के 63 कॉलेज सीडीएलयू के अंतर्गत आते है।
विज्ञापन
बॉक्स
फ्लाइंग दस्ते भी तैयार
विवि प्रशासन की ओर से नकल रहित परीक्षाएं करवाने को लेकर फ्लाइंग दस्ते भी तैयार किए हुए हैं। ये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और नकल रहित परीक्षाएं करवाएंगे। पूर्व परीक्षाओं में आठ फ्लाइंग दस्ते विवि की ओर से बनाए गए थे। इसी बार भी इतने ही फ्लाइंग दस्ते बनाने की उम्मीद है।
वर्जन
हमारी ओर से परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी सेंटरों की सूची जारी हो चुकी है और परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा चुकी है। एक मई से शांतिपूर्वक परीक्षाएं करवाई जाएगी। - शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।