{"_id":"5f59183f8ebc3e36860d7b01","slug":"evs-pepar-has-come-to-english-sirsa-news-rtk5728174108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी में आया ईवीएस का पेपर, हिंदी में अनुवाद कराने पर परीक्षा दे सके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी में आया ईवीएस का पेपर, हिंदी में अनुवाद कराने पर परीक्षा दे सके विद्यार्थी
विज्ञापन
जनता कन्या महाविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन ओपन एलेक्टिव व पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा थी। सीडीएलयू में पहले दिन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र ऑफलाइन परीक्षा में भी बैठे। वहीं शाम के शेड्यूल में राजकीय नेशनल व राजकीय महिला कॉलेज में ईवीएस का पेपर हिंदी व अंग्रेेजी माध्यम में आने की बजाय केवल अंग्रेजी में ही आया। ऐसे में विद्यार्थियों को पेपर का हिंदी में अनुवाद करवाया गया। वहीं ऑनलाइन परीक्षा के लिए 550 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
सीडीएलयू के अधीन कॉलेजों में पहले दिन ओपन इलेक्टिव व पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा थी। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। नेशनल कॉलेज और जेसीडी के कुछ छात्रों ने पहले यूजी की परीक्षा ऑनलाइन देने का विकल्प चुना था, लेकिन बुधवार को कुछ छात्र ऑफलाइन परीक्षा देने भी पहुंच गए। नेशनल कॉलेज में करीब सात व जेसीडी में करीब आठ छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। कॉलेज प्रशासन ने विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह को फोन करके सूचना दी। परीक्षा नियंत्रक की अनुमति से ही विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा साढ़े 12 बजे समाप्त हुई।
550 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन
सीडीएलयू के पास ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 550 से ज्यादा विद्यार्थियों की सूची पहुंच गई है, जो कॉलेजों ने भेजी है। सीडीएलयू में पहले दिन एलएलबी अंतिम वर्ष के 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। करीब 52 छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची अब विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
विज्ञापन
पर्यावरण अध्ययन के पेपर का हिंदी में करवाया अनुवाद
दोपहर दो बजे परीक्षा का दूसरा सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन नेशनल कॉलेज में करीब 500 और राजकीय महिला महाविद्यालय के 621 विद्यार्थियों ने पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा दी। विद्यार्थियों थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद ही प्रवेश करवाया गया। दोनों कॉलेजों में शाम के शेड्यूल में पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही विद्यार्थियों ने पेेपर खोला तो देखा कि प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में ही है। इसके बाद दोनों कॉलेजों में ईवीएस के अध्यापकों ने पेपर का हिंदी अनुवाद करवाया। नेशनल कॉलेज के बीएससी व बीकॉम के करीब 500 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। राजकीय नेशनल कॉलेज के प्राध्यापक अविनाश कंबोज ने बताया कि शाम को ईवीएस का पेपर अंग्रेजी में आया था, उसका अनुवाद हिंदी में करवा दिया गया।
कोट्स
परीक्षाएं शांतिपूर्वक रहीं, जेसीडी व नेशनल कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने पहले ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन बुधवार को वे ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंच गए। ऐसे में उन विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की गई। वहीं ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची अपलोड की जा रही है।
- प्रो. सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा