फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after 10 days of storm, electricity supply stopped in the fields of Ahmedpur and Mirpur, crops started drying

Sirsa News: अंधड़ के 10 दिन बाद भी अहमदपुर व मीरपुर के खेतों में बिजली आपूर्ति ठप, सूखने लगी फसल

Wed, 07 Jun 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Even after 10 days of storm, electricity supply stopped in the fields of Ahmedpur and Mirpur, crops started drying
मीरपुर क्षेत्र में बिजली ठप होने के कारण सूखी पड़ी धान की पौध।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा । अंधड़ आने के करीब 10 दिन बाद भी शहर के साथ लगते गांव मीरपुर और अहमदपुर क्षेत्र के खेतों की बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई है। जिसके कारण अब किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई। किसान फसलों को बचाने के लिए जेनरेटर और पानी के टैंकरों का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

खेतों में धान की रोपाई को अभी कुछ समय ही शेष रहा है। किसान अभी खेतों में धान की पौध तैयार कर रहे हैं। बीते दिनों आए अंधड़ के कारण जिले में काफी संख्या में बिजली के पोल और तार टूट गए थे। इसके कारण अभी भी जिले के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू करने को लेकर बिजली निगम कर्मचारी दिन रात काम पर जुटे हुए हैं। मीरपुर क्षेत्र में नुकसान अधिक होने के कारण यहां पर अभी तक काफी बिजली के पोल लगाने का काम शेष पड़ा है। मीरपुर के किसान आशीष कुमार, नरेश, धर्मचंद, राजीराम ने बताया कि मीरपुर गांव और अहमदपुर के खेतों की बिजली सप्लाई 10 दिन से शुरू नहीं हो पाई है। अभी खेतों में हरा चारा और धान की पौध लगाई हुई है। बिजली सप्लाई न होने के कारण बीते 10 दिनों से फसलों की सिंचाई नहीं हो रही। तीन दिनों से तापमान भी अब अधिक होने के कारण स्थिति खराब होना शुरू हो चुकी है। फसल को बचाने के लिए उन्हें टैंकर मंगवाकर पौध की सिंचाई करनी पड़ रही है। कई किसानों ने पौध व हरे चारे की सिंचाई के लिए जेनरेटर ट्यूबवेल पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


चार हजार के करीब टूट गए थे बिजली के पोल, अभी भी पोल बदलने का चल रहा काम
अंधड़ के कारण जिले में करीब चार हजार बिजली के पोल टूट गए थे। गांवों की बिजली सप्लाई बिजली निगम की ओर से पहले शुरू की गई है। जबकि अब खेत में सप्लाई होने वाली बिजली की तारों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। पंजुआना सब स्टेशन से बिजली सप्लाई करने की प्रक्रिया अभी तक अधर में लटकी हुई है। यहां पर बिजली के पाेल ठीक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
तेज अंधड़ के कारण काफी बिजली के पोल टूट गए थे। पंजुआना क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। यहां पर बिजली के पोल नए लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। -आरके सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed