फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Escalator facility will be available at railway station, work started

Sirsa News: रेलवे स्टेशन पर होगी एस्केलेटर की सुविधा, काम शुरू

Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Escalator facility will be available at railway station, work started
रेलवे स्टेशन पर जारी एस्केलेटर का काम।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही लोगों को स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों (एस्केलेटर) की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसी मांग शहरवासी लंबे समय से कर रहे थे।
रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सुंदरीकरण का कार्य 70 प्रतिशत के लगभग पूरा हो चुका है। इसके तहत अब यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए विभाग एक्सेलेटर की सुविधा देने जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर खुदाई का कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन


सालों पहले सिरसा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाया गया था। यह एक मात्र ओवरब्रिजब्रिज ही यात्रियों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने का का स्रोत है। इस फुट ओवरब्रिज से 30 प्रतिशत लोग ही आवागमन करते हैं, 70 प्रतिशत यात्री रेलवे लाइन से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाते हैं। इस कारण हादसों होने का खतरा ज्यादा रहता है। बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए फुट ओवरब्रिज पर चढ़ना और उतरना परेशानी भरा रहता है। जब ट्रेन का आवागमन होता है, तो लोग रेल की पटरियों पर भागकर दूसरे प्लेटफार्म तक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::
प्रशासनिक भवन व यात्री कक्ष का कार्य लगभग पूरा
सिरसा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना तहत सुंदरीकरण किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से प्रशासनिक भवन, यात्री कक्ष, प्लेटफार्म में बदलाव का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। मुख्य द्वार बनाया जा चुका है। पहले चरण में 16.98 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई थी।

::::::::::::::::::::::
कोटस
रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा देने के लिए काम जारी है। खोदाई का कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके बाद बेस तैयार किया जाएगा, फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। एस्केलेटर के लिए बिजली की सुविधा बिल्कुल अलग रहेगी, जिससे उसके चलने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। - विजय कुमार, सुपरवाइजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed