फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   equal work equal pay assistant professor sitting on indefinite strike

समान काम समान वेतनः अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Wed, 18 Sep 2019 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
equal work equal pay assistant professor sitting on indefinite strike
विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते अनुबंधित अस्स्टिंट प्रोफेसर व छात्र सगंठन के सदस? - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर समान काम समान वेतन की नीति को लागू करवाने के लिए अनिचतकालीन भूख हड़ताल पर बैठे गए। पहले दिन अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर विकास नैन, वंदना, प्रवीण वशिष्ठ, कृष्ण कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राम मेहर, अनिल, रनेंद्र, रीतू, प्रिंयका, रघुविंद्र, अमित व सचिन ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा समान काम समान वेतन को लागू करते हुए हरियाणा के सभी सरकारी कॉलेजों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों को जून 2019 से करीब 57 हजार का वेतन मान दिया गया है। लेकिन इसके विपरीत विश्वविद्यालय में नेट, पीएचडी धारक असिस्टेंट प्रोफेसर को मात्र 27 हजार सात सौ मासिक मानदेय मिल रहे हैं। पिछले तीन माह से सभी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर समान काम, समान वेतनमान को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं। इस संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को दिशा निर्देश डेढ़ माह पहले ही जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में समान काम समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक इस विषय में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वेतन लागू मामले में टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीएलयू में धरने पर बैठे अनुबंधित प्राध्यापकों के समर्थन में आई इनसो व नॉन टीचिंग एसोसिएशन
समान काम समान वेतन की मांग को लेकर अनुबंधित प्राध्यापकों का समर्थन नॉन टीचिंग एसोसिएशन ने भी किया है। वहीं इनसो ने टीचरों की इस हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए उनकी मांगें माने जाने तक उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। अनुबंधित प्राध्यापकों के समर्थन में उतरी इनसो के जिला प्रधान अमन गिल ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुबंधित प्राध्यापकों से ज्यादा काम करवा रही है, लेकिन वेतन के नाम पर उनसे भेदभाव हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अनुबंधित प्राध्यापकों को भी समान काम समान वेतन दिया जाए। इस मौके पर इनसो के राज्य उपप्रधान अमृत मान, संजय बिश्नोई सहित तमाम इनसो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed