{"_id":"61c8a758594b1c0c833c93c4","slug":"eo-sent-notice-to-stop-work-in-case-of-capturing-green-belt-sirsa-news-hsr6204570136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने मामले में ईओ ने काम रुकवा भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने मामले में ईओ ने काम रुकवा भेजा नोटिस
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट में मंदिर बनाने के लिए किया जा रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। अनाज मंडी के समक्ष स्थित ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य चलने की शिकायत के बाद अब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। एसडीएम जयवीर यादव के पास मामले की शिकायत पहुंचने के बाद उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने निर्माण कार्य पर रोक लगवाने के बाद उक्त लोगों को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद अधिकारी अब जमीन संबंधित जांच करेंगे। शहर के जनता भवन रोड की अनाज मंडी के समक्ष स्थित ग्रीन बेल्ट पर कई लोगों की ओर से मंदिर बनवाने को लेकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों को दी और कार्य को अवैध रूप से कब्जा बताया। अब मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। बता दे कि मंदिर बनाने के लिए एक मंजिल का लेंटर भी लग चुका है।
ग्रीन बेल्ट में कब्जा होने की शिकायत के आने के बाद काम को रुकवा दिया है और उक्त लोगों को नोटिस भेज दिए गए है। निर्माण कार्य चलने वाली जमीन के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और जमीन किसकी है उसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा