फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   enviornment

पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के 821 स्कूलों को मिलेंगे 92 लाख 90 हजार रुपये

Mon, 13 Jan 2020 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
enviornment
जिले के सरकारी स्कूलों को ओर सुंदर बनाने का जिम्मा अब सरकारी स्कूलों के बच्चों के कंधों पर होगा। सरकारी स्कूल के बच्चों को अपने स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग जिले के प्रत्येक स्कूल में यूथ ईको क्लब का गठन करेगा। जिले के स्कूलों में ईको क्लब का निर्माण के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना ने जिला सिरसा के लिए 92 लाख 90 हजार रुपये की राशि दी है। जिससे जिले के 821 स्कूलों में बने ईको यूथ क्लब पर्यावरण को साफ करने, लोगों को नाटक कर जागरूक करने व पेड़ पौधे लगाने के लिए उस राशि का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा परियोजना के माध्यम से जारी किए गए भारी भरकम बजट के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक स्कूलों को 5 हजार, माध्यमिक स्कूल को 15 हजार और हाई व सेकेंडरी स्कूल को 25, 25 हजार रुपये की राशि दी गई है। जिनका खर्च स्कूलों में गठित किए जाने वाले यूथ ईको क्लब द्वारा पर्यावरण बचाने उसके बारे में जागरूक करने व भावी पीढ़ियों को पर्यावरण की सुंदर झलक दिखाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल में गठित यूथ ईको क्लब का प्रभार स्कूल मुखिया व स्कूल प्रबंध समिति सदस्यों के पास रहेगा। स्कूल के प्रतियोगिताओं में एक्टिव 20 से 30 बच्चे ईको यूथ क्लब के सदस्य बनाए जाएंगे, जिसका इंचार्ज स्कूल का ही कोई अध्यापक होगा।
विज्ञापन

ये होंगी गतिविधियां
स्कूलों में गठित किए जाने वाले यूथ ईको क्लबों के माध्यम से प्रदूषण, पर्यावरण व पृथ्वी और जीव जंतुओं को बचाने और आमजन को जागरूक करने का जिम्मा स्कूली बच्चों का होगा। जिसके तहत बच्चों को फेस टू फेस लोगों को जागरूक करना, स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण, कैंपस को प्लास्टिक फ्री बनाना, रैलियां निकालना, नुक्कड़ नाटक करना, पौधे लगाना और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना और उनको संरक्षित रखना शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी करेगी निरीक्षण
स्कूलों को ईको यूथ क्लब के लिए जारी बजट का सही प्रयोग करने व पर्यावरण को लेकर होने वाली गतिविधियों पर जिला स्तरीय कमेटी नजर रखेगी। साथ ही ईको यूथ क्लब के इंचार्ज को ट्रेनिंग देगी। इको क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्य को लेकर समय समय पर जिला स्तरीय कमेटी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी, काम सही प्रकार से हो रहा है या नहीं।

पृथ्वी पर प्रदूषण से पर्यावरण दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। जिससे बचने के लिए स्कूली बच्चों को माध्यम बनाते हुए क्लब गठित किए जाएंगे। इससे युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे साथ ही दूसरों को जागरूक करेंगे।
- डॉ. अमित देव गुण, सहायक परियोजना अधिकारी।
स्कूलों में ईको यूथ क्लबों के निर्माण को लेकर सातों खंडों के बीईईओ को पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही सभी स्कूलों के खातों में राशि जमा करवा दी जाएगी।
- पवन सुथार, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed