{"_id":"63430c433a3fa26c9d784eea","slug":"entry-of-four-wheelers-in-markets-closed-four-bike-riders-will-patrol-continuously-sirsa-news-hsr644177256","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, चार बाइक राइडर करेंगे लगातार गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, चार बाइक राइडर करेंगे लगातार गश्त
विज्ञापन
शहर के रोड़ी बाजार में रात के समय में लगा जाम। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में रौनक बढ़ रही है। बाजारों में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, फैशन कैंप वाली गली सहित अन्य बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए बाजार व मुख्य चौक चौराहों पर 50 होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही चार बाइक राइडर भी लगातार गश्त करते रहेंगे।
त्योहारी सीजन में बाजार में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बढ़ने के चलते जाम की स्थिति रहती है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने योजना बनाकर वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है और चालकों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर बने पार्किंग प्वाइंट पर ही वाहन खड़े करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अतिक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बाजार में चार बाइक राइडरों को भी तैनात किया गया है। ऐसे में अगर कोई दुकानदार बाजार में अतिक्रमण करता है या कोई वाहन चालक बीच रास्ते में वाहन खड़ा करता है तो उसका चालान किया जाएगा।
20 अतिरिक्त पुलिस जवान की मांग
यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के पास 80 जवान है। इनमें से 50 जवानों को बाजार चौक चौराहों सहित अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है। 30 जवानों को राइडर और अन्य नाकों पर तैनात किया गया है। ऐसे में त्योहारी के दौरान पुलिस ने 20 जवानों की मांग भी प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
दुकानों के आगे खड़े होते हैं चार पहिया वाहन, बनी रहती है जाम की स्थिति
रोड़ी बाजार में बड़ी दुकानों और शोरूम की संख्या अधिक है। इनके आगे चार पहिया वाहन खड़े रहने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं शोरूम का सामान भी चार पहिया वाहनों के जरिये मंगवाया जाता है। इसके कारण अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने सभी शोरूम और दुकानदारों को सुबह 10 बजे से पहले और शाम आठ बजे के बाद ही दुकान का सामान मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
इन स्थानों पर बनाए हैं पार्किंग प्वाइंट
जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर के ट्रेड टावर मार्केट, डाकघर के समक्ष, विष्णु क्लब और मोहंता मार्केट स्थित सरकारी स्कूल में पार्किंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर वाहन चालक वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। इसके बाद भी अगर कोई वाहन चालक वाहनों को बाजार में खड़ा करते हैं, तो उनके चालान भी पुलिस की ओर से किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस ने पार्किंग प्वाइंटों पर किए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।
शहर के मुख्य बाजारों में सुबह दस बजे से पहले और रात आठ बजे के बाद चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा। शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 50 होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया हैं। पार्किंग प्वाइंटों पर किए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। - इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।