फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   enfected two people dead and 59 are positive

कोरोना से महिला और पुरुष की मौत, 59 नए संक्रमित मरीज मिले

Mon, 05 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
enfected two people dead and 59 are positive
जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं दो संक्रमितों की मौत भी हो गई है। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 69 हो गई है। वहीं अब तक 3973 मरीज संक्रमित मिले हैं और 3344 स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में 59 संक्रमित मिले हैं, वहीं दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जिले में संक्रमण से मरने वालों में सिरसा का परमार्थ कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति है। जो लीवर की समस्या से पीड़ित था। जिसे इलाज के लिए अग्रोहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां वह कोरोना संक्रमित पाया गया और इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले के गांव कुमथला निवासी 60 वर्षीय महिला ने भी संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। महिला को किसी बीमारी के चलते शहर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 69 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में मिले संक्रमितों में 3 चौटाला, 12 डबवाली, 4 चत्तरगढ़पट्टी, एक शाह सतनाम नगर, एक सूरतगढिय़ा, एक धर्मपुरा, एक खारिया, एक इंद्रपुरी मोहल्ले से, एक सी ब्लॉक, एक पंजुआना, दो हुडा, एक दयाल सिंह नगर कॉलोनी, एक रानियां बाजार, एक ऐलनाबाद, एक परमार्थ कॉलोनी, एक कंगनपुर रोड, एक शिव चौक, एक एफ ब्लॉक, एक जेजे कॉलोनी, एक मटदादू, एक रानियां, एक डी ब्लॉक, एक मंगाला, एक कंगनपुर, एक हुडा, एक डी ब्लॉक, एक मल्लेकां, एक नोहरिया गेट, एक डी ब्लॉक, एक डिंग, एक मौजगढ़, एक रानियां, एक नोहरिया बाजार, एक खैरपुर, एक बालासर, एक ऐलनाबाद, एक कीर्तिनगर, एक रानियां, एक सांगवान चौक, एक ऐलनाबाद, एक हुडा व एक नजदीक आरएसडी कॉलोनी समेत शहर से 32 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली अर्बन से 12, ऐलनाबाद से चार, कालांवाली से एक, चोपटा से एक, रानियां से चार, चौटाला से चार और बडागुढ़ा से एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 59 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं जिले के दो लोगों की मौत हुई है। अगर लोग मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed