फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   enfected three people dead and 66 positive

कोरोना से तीन की मौत, 66 नए संक्रमित मिले

Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
enfected three people dead and 66 positive
जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं जिले में कोरोना से होने वाली रिकवरी रेट भी बढ़ रही है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 81.35 प्रतिशत है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 66 लोग संक्रमित पाए गए, वहीं कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से 60 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब तक 3642 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी डबवाली की रहने वाली 76 वर्षीय महिला जो शुगर और हाईपरटेंशन से पीड़ित थी, उसे इलाज के लिए बठिंडा अस्पताल में ले जाया गया। जहां कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना से दूसरी मौत शहर की चोपड़ा वाली गली में रहने 57 वर्षीय व्यक्ति की हुई है, जो कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था। इलाज के दौरान कोई सुधार न होने से व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में तीसरी मौत गांधी कॉलोनी के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। लेकिन वह इलाज के दौरान स्वस्थ नहीं हो सका और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें दो नोहरिया बाजार सिरसा, एक गुंबर कॉलोनी सिरसा, एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एक कंगनपुर रोड सिरसा, एक डेरा सच्चा सौदा, एक सी ब्लॉक सिरसा, चार कीर्ति नगर, एक राम नगरिया सिरसा, एक खन्ना कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, एक सीडीएलयू केंपस सिरसा, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक सुरतगढ़िया बाजार, एक रानियां रोड सिरसा, दो संजीवनी अस्पताल सिरसा, दो रोडी गेट सिरसा, दो कल्याण नगर, दो ऑटो मार्केट, दो प्रीत नगर, एक शिव चौक, एक रानियां चुंगी सिरसा, एक एफ ब्लॉक, दो सुखसागर कॉलोनी, एक खेरपुर सिरसा, एक भादरा बाजार, दो कोर्ट कॉलोनी सिरसा, एक चोपड़ा कॉलोनी सहित कुल 40 कोरोना संक्रमित शहर के हैं। डबवाली के चार, ऐलनाबाद 9, कालांवाली एक, चोपटा के दो और रानियां में दस कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रिकवरी रेट में हुआ इजाफा
जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 159 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में अब तक 3642 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं, जिनमें से 2963 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमण से रिकवरी रेट 81.35 प्रतिशत हो गई है। वहीं विभाग ने संक्रमितों के बेहतर इलाज और जांच के लिए भी टीमों की संख्या बढ़ा दी है। सोमवार से जिले में करीब 18 पीएचसी केंद्रों में सैंपलिंग की गई। जबकि इससे पहले जिले में केवल 10 केंद्रों पर ही कोरोना की जांच की जाती थी।

कोट
जिले में सोमवार को 66 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की रिकवरी रेट में इजाफा हुआ है। बेहतर इलाज के बाद संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed