फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ending the growing drug addiction in the country is the main objective of our life: Deramukhi

देश में बढ़ रहे नशे को खत्म करना हमारे जीवन का मुख्य मकसद : डेरामुखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ending the growing drug addiction in the country is the main objective of our life: Deramukhi
नामचर्चा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम इन्सां रविवार को उत्तरप्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा बरनावा से ऑनलाइन संगत से रूबरू हुए। शाह सतनाम धाम सिरसा में डेरामुखी ने लोगों की बुराइयां व नशा छुड़वाते हुए उन्हें गुरुमंत्र दिया।
विज्ञापन

डेरमुखी ने पाप छुपाके, पुण्य दिखाके करे बंदा तेरा शैतान... भजन भी गाया। जिस पर व्याख्या करते हुए डेरामुखी ने कहा कि आज के वक्त में लोग भगवान को भी खिलौना समझते हैं और करते कुछ हैं व दिखाते कुछ हैं। आज का समय ऐसा है कि अगर कोई इंसान कोई पुण्य का कार्य करता है तो उसे उसकी पब्लिसिटी चाहिए। पाप वह छुपाके करना चाहता है। इंसान समझता है कि जब वह पाप करता है तो उसे कोई देखता नहीं, लेकिन भगवान कण-कण में विद्यमान है। उससे कोई जगह खाली नहीं है। आजनशा बहुत बढ़ चुका है, जोकि देश को अंदर-अंदर खोखला कर रहा है। देश में नशा बढ़ना एक प्रकार से यह देश खिलाफ अघोषित युद्ध है। इसके खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे रूपी दानव व बुराइयों को खत्म करना ही हमारे जीवन का मुख्य मकसद है। हमारे देश की संस्कृति महान है। इस पर हमें गर्व होना चाहिए। हमें विदेशी संस्कृति को न अपनाकर अपने देश की संस्कृति को अपनाना चाहिए। इस दौरान डेरामुखी ने व्रत रखने के सही तरीके के बारे में संगत को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed