{"_id":"65d8f0d6477dae4abb0748e4","slug":"encroachment-removal-campaign-will-start-again-in-the-city-from-monday-sirsa-news-c-126-1-cdr1001-113994-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सोमवार से शहर में फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सोमवार से शहर में फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन सोमवार से शहर में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए डीसी मनदीप कौर ने नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दे दिए है। उपायुक्त ने दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार अभियान पहले से भी तेज गति से चलाया जाएगा।
बता दें कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ है। इसके चलते लोगों ने अभियान को ठंडे बस्ते में समझकर फिर से अवैध कब्जे करने शुरू कर दिए है। हाल ही में उपायुक्त को शिकायत मिली थी कि शहर में दोबारा से अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद की ओर से अगले दो दिनों तक अवैध कब्जों को हटाने के बारे में मुनादी करवाई जाएगी और उसके बाद सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। इस बार अभियान पहले से ज्यादा बड़ा और तेज होगा।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही उपायुक्त स्वयं बाजार में जाकर लोगों से अवैध कब्जे हटाने की अपील कर चुकी हैं। उस दौरान उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर दोबारा कब्जा किया गया तो प्रशासन दोषी के प्रतिष्ठानों को सील कर देगा। सोमवार से चलने वाले अभियान के दौरान दोबारा कब्जा करने वालों पर टीम का विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
किसी को न बख्शा जाए, अतिक्रमणकारियों की जानकारी प्रशासन के पास
उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि शहर में अवैध रूप से किए गए किसी भी कब्जे को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी कब्जों पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोबारा कब्जा करने वालों की पूरी जानकारी प्रशासन के पास है और इस बार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को भी सजग होकर कब्जों को हटाना होगा जोकि पूरे शहर के लिए अच्छी बात होगी। सभी लोग जिला प्रशासन की इस मुहिम में साथ दें।