{"_id":"69920a9399dadb1054007453","slug":"encroachment-on-drains-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153114-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बरसाती नालों पर कब्जा, सफाई के लिए 47 लाख का टेंडर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बरसाती नालों पर कब्जा, सफाई के लिए 47 लाख का टेंडर लगाया
Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बरसाती नाले पर किया गया अतिक्रमण । संवाद
नगर परिषद ने बरसाती नालों की सफाई के लिए 47 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया
- डबवाली रोड पर बद से बदतर हालात, कार विक्रेताओं, सर्विस स्टेशन व अन्य दुकानदारों ने किए कब्जे
- बरसाती नालों पर टाइलें व रैंप बनाकर 20 फीट तक कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में हर मानसून सीजन में होने वाले जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने बरसाती नालों की सफाई के लिए पुन: 47 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के माध्यम से डबवाली रोड, हिसार रोड और बेगू रोड पर बरसाती नालों की सफाई करवाएगा। जिन बरसाती नालों की सफाई की बात की जा रही है, उन सभी पर पहले से ही दुकानदारों, अस्पतालों और कार मार्केट वालों का कब्जा है।
जब तक अतिक्रमण को नहीं हटाया जाएगा। बरसाती नालों की सफाई होना संभव नहीं है। सफाई के उपरांत भी इन नालों से पानी की निकासी नहीं हो सकती है। कारण यह कि इनका किसी बरसाती लाइन या सीवरेज लाइन से कनेक्शन नहीं है। इस कारण पानी निकासी के बजाय इनमें भरकर रह जाता है। यह बाद में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां फैलाता है। ऐसे में इसको तकनीकी रूप से हल करने के बजाय नगर परिषद टेंडर लगाकर खानापूर्ति कर रहा है।
वर्ष 2025 में 16 लाख किए गए खर्च
जानकारी के अनुसार, इन बरसाती नालों की वर्ष 2025 में सफाई करवाई गई थी। इस पर 16 लाख रुपये का खर्च आया था। उस दौरान भी पूरी तरह से इनको साफ नहीं किया गया था जबकि स्लैब हटाकर सफाई करवाई गई थी।
विज्ञापन
यह है डबवाली रोड नाले की स्थिति
अधिकारियों की मानें तो डबवाली रोड पर सालों पहले बरसाती नाला बनाया गया था। सड़क के दोनों ओर नाला बनाया गया था। वक्त के साथ इस बरसाती नाले पर व्यापारी, चिकित्सक व अन्य लोग कब्जा करते गए। इन लोगों ने नाले पर रैंप बना दिए थे। इस बार सफाई के दौरान एक साइड रैंप का कुछ एरिया नगर परिषद ने तोड़ा है। भविष्य में बीएंडआर के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बरसाती नाले पर हालात
- लोगों ने नाले पर बना दिए रैंप।
- रैंप के कारण तीन से चार जगहों पर नाला पूरी तरह से ब्लॉक।
- डबवाली रोड पर खुले नाले से पानी निकासी की नहीं है कोई व्यवस्था, दोनों ओर से बंद।
- बरसाती नाले पर स्लैब नहीं होने के कारण गंदगी से अटे रहते हैं।
यहां करवाई जा रही है सफाई
- डबवाली रोड पर बरसाती नाला
- रंगोई नाले की सफाई
- बेगू रोड नाले की सफाई
नालों की कुल लंबाई
- सात किलोमीटर
कोटस
सात किलोमीटर लंबे बेगू रोड, डबवाली रोड, रंगोई नाले की सफाई के लिए दो साल तक टेंडर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका फायदा होगा कि बरसात से पहले इन नालों की सफाई हो जाएगी और शहरवासियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जहां पर अतिक्रमण है, उसको हटाया जाएगा।
- राहुल जेई, नगर परिषद।