{"_id":"6a4fe327ddf2a4778a013c4a","slug":"encroachment-erased-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161252-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इरा पार्ट-1 कॉलोनी में डीटीपी विभाग ने हटाए अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इरा पार्ट-1 कॉलोनी में डीटीपी विभाग ने हटाए अवैध अतिक्रमण
Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
इरा पार्ट 1 अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी।विभाग
जेसीबी की मदद से अवैध रैंप, शेड, थड़े और अन्य निर्माण हटाए गए
फोटो-- -- 14,15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने वीरवार को बरनाला रोड स्थित इरा पार्ट-1 कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कॉलोनी की विभिन्न सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाया गया। इससे रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
डीटीपी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी की 12 मीटर, 18 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर बने अवैध अतिक्रमण हटाए। इस दौरान सड़कों पर बनाए गए अवैध रैंप, थड़े, शेड, जाली और अन्य अस्थायी एवं स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया।
भविष्य की कार्रवाई और अपील
जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर अवैध निर्माण नियमों के विरुद्ध है। ऐसे अतिक्रमण से यातायात और आमजन के आवागमन में परेशानी होती है। विभाग समय-समय पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करता है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने और भवन निर्माण से पहले अनुमति लेने की अपील की। कर्मवीर झाझड़िया ने यह भी बताया कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो