फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees sitting on dharna for four hours to make demands in 44 degree temperature

44 डिग्री तापमान में मांगें मनवाने के लिए चार घंटे धरने पर बैठे कर्मचारी

Wed, 09 Jun 2021 09:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Employees sitting on dharna for four hours to make demands in 44 degree temperature
सिरसा। वेतन समय पर देने और कर्मचारियों को न हटाने की मांग को पूरा कराने के लिए बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जनस्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने विभाग एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिकारियों के मौके पर नहीं आने पर कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। 44 डिग्री तापमान में करीब चार घंटे तक कर्मचारी गर्मी में धरने पर बैठे रहे, इस दौरान कई कर्मचारियों की तबीयत भी बिगड़ गई। हालांकि बाद में अधिकारी और कर्मचारियों में कई मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार को 11:30 बजे सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने विभाग अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घेराव कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में पुलिस कर्मी विभाग के कार्यालय के आसपास सतर्क रहे। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी घेराव का समर्थन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ व जिला सचिव राजेश भाकर ने की। कर्मचारी मांगों को लेकर अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे तो कर्मचारियों को अधिकारी के छुट्टी पर होने की सूचना मिली। इसके पश्चात कर्मचारियों ने कार्यायल के बाहर धरना दे दिया। कुछ समय पश्चात तहसीलदार गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें मांग पत्र देने से इनकार दिया और अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कही। बाद में एक्सईएन आरके शर्मा, डीएसपी आर्यन चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की बैठक के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में कई मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रांच प्रधान शिवचरण कंडारा, शिव कुमार शर्मा वरिष्ठ कर्मचारी सदस्य, हेमंत कुमार, सुुरेंद्र कुमार सचिव, अमित कुमार प्रधान सिरसा, भीम सोनी वरिष्ठ उपप्रधान, सुमित्रा रानी जिला प्रधान स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन, बलवान, राजकुमार, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति : बीते तीन माह का रुका वेतन, ठेकेदार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कच्चे कर्मचारियों को न हटाने और हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाने की मांग पर सहमति बनी है। जबकि ईपीएफ दिए जाने की मांग पर सहमति न बनने पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने बताया कि जल्द वह दोबारा से कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

हालत बिगड़ने पर कर्मचारियों को पेड़ की छांव में बैठाया
दोपहर के समय 44 डिग्री तापमान होने के कारण धूप में बैठे कई कर्मचारियों की हालत भी बिगड़ गई। ऐसे में एक-दो कर्मचारियों को खड़ा कर पेड़ के नीचे छांव में बैठाया गया और कर्मचारियों को पानी पिलाया गया। वहीं कर्मचारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह कार्यालय से नहीं हटेंगे। बता दें कि बीते पांच दिनों से कर्मचारी जन स्वास्थ्य कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed