फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees set out to siege electricity minister's house

बिजली मंत्री के घर का घेराव करने के लिए निकले कर्मचारी

Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Employees set out to siege electricity minister's house
बिजली मंत्री के निजी सचिव को मांग पत्र सौंपते दमकल और सफाई कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
लंबित मांगों को लेकर दमकल और सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े। कर्मचारियों को आवास के घेराव से रोकने व किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए बिजली मंत्री के निजी सचिव ने बीच रास्ते में पहुंच कर्मचारियों का मांग पत्र लिया और कर्मचारियों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले दमकल और सफाई कर्मचारी झाडू़ लेकर बस स्टैंड के समक्ष स्थित पार्क में एकत्र हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ प्रधान मदन लाल खोथ ने की। कर्मचारी काफी समय तक पार्क में प्रदर्शन करते रहे। जिसके पश्चात प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी बाल भवन के पास पहुंच गए। यहां पर कर्मचारियों का मांग पत्र लेने के लिए बिजली मंत्री के निजी सचिव जगसीर सिंह, सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान, सिविल थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह पहुंच गए। वहीं फायर विभाग के जिला प्रधान राजेश खिचड़, मदनलाल खोथ, राजेश भाकर, महेंद्र शर्मा, मनोज अटवाल, स्टेट महासचिव फायर सुखदेव सिंह, उपप्रधान हरजिंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र जिला कैशियर, कृष्णा रानी, अरुण परोचा ने बताते हुए कहा कि कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन विभाग व सरकार गौर नहीं कर रहे हैं। कोविड काल के दौरान भी इन कर्मचारियों ने प्रथम पंक्ति में रहकर अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा की। इसके बाद भी सरकार की ओर से कर्मचारियों के साथ भेदभाव की रणनीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

ये रही कर्मचारियों की मांगें
कच्चे सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारी का समान काम समान वेतन लागू करना। कच्चे सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार भत्ते व वेतन देना। पक्के कर्मचारियों को एलटीसी देना। कच्चे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाना। 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देना। सरकार के पत्र अनुसार सैनिटाइज द्वारा जख्मी कर्मचारियों की सहायता राशि 20 हजार रुपये देना। दमकल केंद्र की गाड़ी जो कुछ दिन पूर्व पलट गई थी, उसकी कोटेशन मंगवाकर कार्य करवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed