{"_id":"6ad269c744e8f147560c9ea6","slug":"emphasis-placed-on-new-techniques-for-teaching-physics-sirsa-news-c-128-1-sir1011-166882-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फिजिक्स पढ़ाने के लिए नई तकनीकों पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फिजिक्स पढ़ाने के लिए नई तकनीकों पर दिया जोर
Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
डिंग डाइट में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुएं संदीप कुमार। संवाद
डिंग मंडी। डाइट डिंग में पीजीटी फिजिक्स शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नियमित और अतिथि अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को फिजिक्स पढ़ाने की नई तकनीकों से परिचित कराना था।
डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांच दिनों के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं संसाधन व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोज पुरी एवं डॉ राजेश खुराना ने दीक्षा ई कंटेंट विषय एवं सीपी शर्मा ने स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
समापन अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक संदीप कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल एवं नई शिक्षण तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से फिजिक्स की कक्षा अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी। अंत में प्रतिभागियों हेतु पोस्ट आयोजित करते हुए उन्हें प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
-- -- --
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले पीजीटी फिजिक्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यन्त उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को फिजिक्स शिक्षण की नवीन तकनीकों एवं प्रभावी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिससे वे अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में सक्षम होंगे।
-सीपीशर्मा, विषय विशेषज्ञ आईएफआईसीविंग, डाइट डिंग