फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Minister reviewed the preparations for flood rescue late night

Sirsa News: बिजली मंत्री ने देर रात बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया

Thu, 20 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister reviewed the preparations for flood rescue late night
देर रात्रि बिजली मंत्री, उपायुक्त व अन्य अ​धिकारी प्रबंधों का जायजा लेते हुए।
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गत देर रात उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने देर रात अधिकारियों के साथ सिरसा बाईपास के साथ लगते क्षेत्रों व गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि गांव सिकंदरपुर, सिरसा बाईपास, पतली डाबर, डिंग मोड़, सिकंदपुर, हांडी खेड़ा मोड़ फुलकां मार्ग आदि गांवों का दौरा किया तथा रंगोई नाला के तटबंधों की मजबूती के कार्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि फतेहाबाद जिला की तरफ से आ रहे बाढ़ के पानी की बहाव शहर से बाहर खेतों के रास्ते आगे बढ़ाने की योजना है, इस कार्य में ग्रामीण जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ के पानी पर नजर रखें हुए हैं तथा दो बांध बनाकर इस पानी को बाहर ही रोकने का प्रयास रहेगा। इसके साथ ही बाईपास पर भी पानी रोकने विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतें गांवों में बनाएं रिंग बांध, ठीकरी पहरे से रखें निगरानी

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि फतेहाबाद जिला की ओर से आ रहे बाढ़ के पानी से बचाव के लिए इस क्षेत्र की ग्राम पंचायतें अपने-अपने गांवों में मजबूत रिंग बांध तैयार कर लें तथा इन बांधों पर कड़ी निगरानी के लिए ठीकरी पहरा भी लगा दें। जिला प्रशासन द्वारा तेल आदि पर होने वाले खर्च की पूर्ति की जाएगी। ग्रामीण किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं तथा जिला प्रशासन के संपर्क में रहें। प्रशासन द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed