फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity in the civil hospital for one and a half hours, treatment was done in torchlight

नागरिक अस्पताल में डेढ़ घंटे गुल रही बिजली, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity in the civil hospital for one and a half hours, treatment was done in torchlight
नागरिक अस्पताल में बिजली बाधित होने के बाद अस्पताल में बैठे मरीज । - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल भवन के मुख्य केबल में फाल्ट होने के कारण सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। इसके कारण डॉक्टर व मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान रहे। वहीं कई मरीजों का इलाज डॉक्टरों मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया। बिजली नहीं रहने के चलते पर्ची कटवाने तक को लोग परेशान हुए।
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में अक्सर ही कोई न कोई दिक्कत आ रही है। कभी स्वीच जल जाता है तो कभी तारों में फाल्ट होता है। सोमवार को भी करीब 11 बजे मुख्य केबल में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक लंबा कट लगने के कारण डॉक्टर के साथ-साथ मरीजों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा । बिजली बाधित होने के कारण अस्पताल के पंखे, कूलर, कंप्यूटर, जांच मशीनें और अन्य उपकरण बंद हो गए। उमस और गर्मी से परेशान मरीज अस्पताल के बाहर बैठकर बिजली सप्लाई शुरू होने का इंतजार करते हुए नजर आए। अस्पताल के बिजली कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बिजली की सप्लाई शुरू करा दी। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस मिल सकी।
विज्ञापन

-------
पर्ची कटवाने और जांच करवाने के लिए करते रहे इंतजार
बिजली बाधित होने से परेशान डॉक्टर व अन्य कर्मचारी सीट छोड़कर बाहर चले गए। ऐसे में मरीजों को जांच और दवाई लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्ची काटने के लिए कम्प्यूटर बंद होने के कारण मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। उमस से परेशान मरीज भवन की छाया और पेड़ों के नीचे बैठे हुए नजर आए। हालांकि इमरजेंसी में अलग से सप्लाई होने के कारण यहां पर स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
भर्ती मरीजों को हुई अधिक परेशानी
अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण अधिक परेशान होना पड़ा । मरीजों के साथ आए परिजन कभी कपड़े से तो कभी पर्ची व अन्य किसी वस्तु से मरीज को हवा करते दिखाई दिए। लेकिन उमस के कारण सभी मरीज पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं नवजात बच्चों को भी उनके परिजन एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर कटवाते हुए नजर आए।

वर्जन
केबल जलने के कारण बिजली बाधित हुई थी। जिसे ठीक कराकर बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई। लोड अधिक होने के कारण इस तरह की परेशानी आती है। डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल सिरसा ।

मोबाइल की रोशनी में  मरीज की पर्ची की जांच करते डॉक्टर।

मोबाइल की रोशनी में मरीज की पर्ची की जांच करते डॉक्टर।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed