फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Corporation cut 80 connections in the Anganwadi centers running in the district, how did the children learn ABC in the scorching heat?

Sirsa News: जिले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली निगम ने काटे 80 कनेक्शन, भरी गर्मी में कैसे क ख घ सीखे नौनिहाल

Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cut 80 connections in the Anganwadi centers running in the district, how did the children learn ABC in the scorching heat?
सिरसा। बिजली निगम ने बिल न भरने के चलते जिले में आधे से ज्यादा आंगनबाड़ी कम 80 प्ले स्कूलों के कनेक्शन काट दिए। जिसके कारण नौनिहालों को गर्मी के मौसम में भी बिना किसी लाइट व पंखे के क ख ग सीखना पड़ा रहा है। वहीं जिले के एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से 198 प्ले स्कूल बन चुके हैं। सुविधा के नाम पर यहां बिजली तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


प्ले स्कूलों से गर्मी की इस हालत में बच्चे बिना पंखे और लाइट के पढ़ने को मजबूर हैं। कनेक्शन काटने का कारण विभाग की ओर से पिछले 5 महीने से बिजली का बिल नहीं भरा जाना बताया जा रहा है। वहीं जिले में 200 से ज्यादा ऐसी आंगनबाड़ी हैं, जिसमें बिजली कनेक्शन ही नहीं है। विभाग ने ये कनेक्शन पिछले तीन माह के दौरान काटे हैं।
विज्ञापन

पोषण के नाम पर सिर्फ गेहूं और चावल
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार से लेकर शनिवार तक बच्चों को पोषण देने के लिए अलग-अलग पकवान बनाए जाते है। ताकि बच्चों के पेट भरने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी दिया जा सके। लेकिन विभाग की ओर से केंद्रों पर पोषण के नाम पर सिर्फ गेहूं और चावल ही दिए जा रहे है। केंद्रों में तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, चीनी चक नहीं है। यहां तक कि विभाग ने बच्चों को मुरमुरा तक देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से नहीं मिला वेतन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एसोसिएशन की सचिव सुरेश कुमारी, कोषाध्यक्ष माया देवी, नीलम मेहता ने बताया कि पूरे जिले में किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। सिरसा की सीडीपीओ सुदेश पिछले दो महीने से छुट्टी पर चल रही है। वे बिलों पर साइन भी नहीं करके गई हैं। जिसके कारण किसी को भी वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं अगर 31 मार्च तक वेतन का वितरण नहीं किया गया तो वित्त वर्ष खत्म होने पर पैसे वापिस खजाने में चले जाएंगे। शुक्रवार को सभी कार्यकर्ता अधिकारी डॉ. दर्शना से मिलने के लिए गई थीं लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद अधिकारी पहुंची ही नहीं।
पिछले 3 सालों से नहीं मिला ईंधन चार्ज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभाग की ओर से पिछले 3 साल से ईंधन चार्ज नहीं आया है। जिसमें सिलिंडर और गेहूं पिसवाई का पैसा भी है। पिछले तीन साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक अपनी तरफ से पैसे एकत्रित करके सिलिंडर और गेहूं पिसाई करवा रही हैं। वहीं पिछले एक साल से जिले में किसी भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई नहीं हुई है। क्योंकि विभाग की ओर से इसके लिए पैसा ही जारी नहीं किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर्स की पिछले दो माह से वेतन ही नहीं दिया गया है। वहीं केंद्रों पर राशन बनाने के लिए कुछ भी सामान नहीं है। जिसके चलते नौनिहालों को सिर्फ नमक युक्त खाना ही खिलाना पड़ रहा है। वहीं पीओ की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि खाना बनाओ लेकिन सामान है ही नहीं।

-मनप्रीत कौर, प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिरसा।
आंगनबाडी में बिजली कनेक्शन काटने की जानकारी मुझे नहीं हैं। यदि ऐसा हैं तो समाधान किया जाएगा। आंगनबाड़ी में चावल और गेंहू पहुंच चुका हैं। दूसरा राशन अगले सप्ताह पहुंच जाएगा।
-दर्शना सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article