फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electrician commits suicide by shooting himself in Sirsa

सिरसा: खुद को गोली मारकर इलेक्ट्रिशियिन ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 20 Apr 2022 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

घटनाक्रम सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। रात को शव को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शव सिरसा रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Electrician commits suicide by shooting himself in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के गोरीवाला क्षेत्र में प्रेम नगर स्थित गुरुद्वारा के सामने वाली गली में एक युवक ने देसी कट्टे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी, भाभी, मां, पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बलजिंद्र (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई हरचरण सिंह निवासी गांव खुइयां मलकाना ने बताया कि बलजिंद्र मानसिक तौर पर परेशान रहता था। डबवाली के बठिंडा रोड पर स्थित निजी अस्पताल से उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। सोमवार को वह पूरा दिन वह घर पर था। दवा लेने के लिए घर से बाहर गया, फिर वापस आ गया।
विज्ञापन


शाम को वह घर के चौबारे में अपने कमरे में बैठा हुआ था। उसने पानी पीने का बहाना कर अपनी पत्नी को नीचे भेज दिया। उसकी पत्नी सीढ़ियां उतरी ही थी कि उसे चौबारे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो देखा कि कमरे में खून फैला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। वहीं तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मौके से देसी कट्टा भी बरामद किया है। मृतक के दो बेटियां थी और वह इलेक्ट्रिशियिन का काम करता था। करीब 10 वर्ष पहले गांव खुइयां मलकाना छोड़कर अपने भाई दविंद्र के साथ डबवाली में बस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed