फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric workers protested

Sirsa News: बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 03 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त सांझा संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी प्रदर्शन कर
फोटो --- 6
विज्ञापन

11 से 13 अगस्त की हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त साझा संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए था। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एचएसईबी शहरी यूनिट के सीताराम और एएचपीसी के मीत चंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता श्याम लाल खोड़ और एएचपीसी के मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा और मदनलाल ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने रिस्क अलाउंस लागू करने और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
सीताराम और मीत चंद ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी तथा एग्री डिस्कॉम योजना को कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। सतबीर और कनीराम ने एचकेआरएन कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के नेताओं ने रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed