फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric thiefness will be short

पुलिस कॉलोनी में बिजली चेारी रोकेगा मीटरिंग बॉक्स

Sat, 13 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Sat, 13 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 शहर थाना में पुलिस कर्मचारियों की कॉलोनी में हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली निगम ने थाने के बाहर इलेवन केवी मीटरिंग बॉक्स लगा दिया है।
विज्ञापन




 निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस एरिया में करीब 35 से 40 फीसदी बिजली चोरी है। शुक्रवार को बिजली निगम के एसडीई मोहन लाल बिजली कर्मचारियों के साथ शहर थाना के निकट पहुंचे और थाना की नुक्कड़ पर लगे ट्रांसफार्मर पर 11केवी मीटरिंग बॉक्स लगवाया। अब एक ऐसा ही एक मीटर लघु सचिवालय के नजदीक भी स्थापित किया जाएगा। एसडीई ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र मंडी-3 में आता है। यहां चोरी 35 से 40 फीसदी तक है। चोरी रोकने के लिए मीटरिंग बॉक्स लगाए जा रहे हैं। शुरुआत सरकारी कॉलोनियों से की गई है। शहर थाना तथा उसमें बनी कॉलोनी में अलग-अलग मीटर लगे हुए हैं।



ऐसा ही बिजली निगम कार्यालय में बनी कॉलोनी में किया गया है। सिविल अस्पताल फीडर की लाईन से चलने वाले लघु सचिवालय के बाहर भी ट्रांसफार्मर पर बॉक्स लगाया जाएगा। ताकि बिजली चोरों का पता चलने के बाद उन पर कार्रवाई की जा सकें। सरकारी कॉलोनियों के साथ-साथ निगम ने शहर में भी अभियान चलाया हुआ है। बिजली निगम का मानना है कि शहर के स्लम एरिया में सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है। इन क्षेत्रों में चोरी रोकने के लिए निगम इंसुलेटेड वायर का प्रयोग कर रहा है। बिजली निगम के अनुसार रविदास नगर, हर्ष नगर, उत्तम नगर, चौहान नगर, पब्लिक क्लब, कबीर बस्ती आदि में उपरोक्त वायर का प्रयोग किया जाएगा। इस वायर पर कुंडी नहीं लगती।
विज्ञापन



यूं करेगा कार्य
एसडीई मोहन लाल के अनुसार कॉलोनी में लगे मीटरों की रीडिंग होती है। मीटरिंग बॉक्स की समय-समय पर रीडिंग ली जाएगी। दोनों रीडिंग का मिलान किया जाएगा। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि चोरी कहां हो रही है। उसके बाद छापामारी करके बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में लग सकते हैं बॉक्स
लोग यह न कहें कि सरकारी कॉलोनियों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है, ऐसे में मीटरिंग बॉक्स की शुरुआत सरकारी कॉलोनियों से की गई है। इसके बाद शहर में बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर पर बॉक्स लगाकर निगम बिजली चोरी पकड़ सकता है।



फिलहाल सरकार ने सरकारी कॉलोनियों में बिजली की चोरी रोकने के लिए मीटरिंग बॉक्स लगाने के आदेश दिए हैं। आगामी जो भी निर्णय होगा, उस अनुसार कार्रवाई होगी।
-मोहन लाल, एसडीई, बिजली निगम, डबवाली

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed