फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election strategy being made at the dinner table

Sirsa News: डिनर टेबल पर बन रही चुनाव की रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Election strategy being made at the dinner table
सिरसा। दो माह से सिरसा क्लब के चुनावों की चर्चाएं बनी हुई हैं। आपसी विवाद के बाद सिरसा क्लब की आंतरिक फूट बाहर आ गई। खुले मंच पर आरोपों का दौर चला। इसके बाद भी निवर्तमान पदाधिकारी आपसी भाईचारे की बात करते नजर आए। विवादों के बाद एक बार फिर निवर्तमान पदाधिकारी आमने सामने हैं। शह और मात का खेल डिनर टेबल पर खेला जा रहा है।
विज्ञापन


यह डिनर टेबल पर खेला गया खेल कितना कारगर साबित हुआ है। यह 10 दिसंबर को शाम को पता चलेगा। जहां चुनावों के परिणाम सामने आएंगे। शहर के मौअजिज लोगों के लिए सिरसा क्लब पर वर्चस्व बनाए रखना गर्व से जुड़ी हुई बात है। 950 मतदाताओं को हर स्तर पर लुभाने का प्रयास किया जा चुका हैं और 9 दिसंबर तारीख की रात सभी के लिए अहम रहने वाली है।
विज्ञापन


भाईचारे, राजनीति और व्यापारिक दृष्टिकोण सभी चीजों को एक साथ प्रयोग में लाया जाएगा। भले ही कई राजनीतिक लोग सीधे तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर अपनी सता को काबिज रखना चाहते हैं। शहर की प्रतिष्ठा से जुड़े क्लब पर अपनी धाक बनाए रखने की उनकी लड़ाई पर्दे के पीछे से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक लड़ाई सामने न आए, गुपचुप प्रचार को अपनाया

राजनीतिक तौर पर सिरसा क्लब में कई गुट बने हुए हैं, जो पिछली बार चुनाव प्रचार के दौरान सामने आ गए थे। इस बार चुनाव प्रचार गुपचुप रखा गया है। क्लब के सदस्यों को खुलकर सामने आने दिया गया है। क्लब के सदस्यों की एकमत राय थी कि शहर की प्रतिष्ठा से जुड़े क्लब की छवि धूमिल करना सही नहीं है। इसके बाद भी क्लब की टेबलों पर चलने वाला खेल जारी।


---

इस प्रकार है चुनावी प्रक्रिया

10 दिसंबर को सुबह 10:30 से सिरसा क्लब में चुनाव होंगे। 950 सदस्य मतदान करेंगे। ईवीएम के माध्यम से चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।





ये प्रत्याशी हैं मैदान में

वरिष्ठ उपप्रधान पद - कृष्ण कुमार कालड़ा व अमित गोयल एडवोकेट

उपप्रधान पद - सुरेंद्र साहुवाला अशोक कुमार मक्कड़ व साहिल बांसल

सचिव पद- शिवराज पुरी, राजन बावा व निवर्तमान सचिव राजेश गोयल

संयुक्त सचिव पद - सिकंदर खट्टर व राजन मेहता

कोषाध्यक्ष पद- संजय गोयल एडवोकेट, अतुल रातुसरिया व निवर्तमान कोषाध्यक्ष नकुल मोहंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed