फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   election

वार्ड नंबर 29 में कौन बनेगा पार्षद, फैसला आज

Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
election
नगर परिषद के वार्ड-29 के चुनाव परिणाम प्रात: 8 बजे शुरू होगा। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए जा चुके हैं। मतगणना के लिए एक टेबल लगाई है और इस वार्ड के सभी पांच बूथों की ईवीएम एकबार में ही खोली जाएगी। महज आधे घंटे की प्रक्रिया में वार्ड-29 के निवासियों को अपना प्रतिनिधि का पता चल जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड का उपचुनाव बीती 27 दिसंबर को हुआ था। उपचुनाव के लिए वार्ड के 4073 वोटरों में से 2769 ने अपने मत का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया था। चुनाव में भाजपा, हलोपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी खड़े थे। वार्ड नंबर-29 की पार्षद ज्ञानदेवी के आकस्मिक निधन की वजह से उपचुनाव करवाना पड़ा था। इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से राखी मोर्या को, भाजपा-जजपा की ओर दिवंगत पार्षद ज्ञानदेवी की पुत्रवधू अंजली मेहता को अपना उम्मीदवार बनाकर उतारा गया था। जबकि हलोपा की ओर से पूर्व पार्षद नीरू बजाज की पत्नी निशा बजाज को चुनाव में उतारा गया था। पूर्व पार्षद सुषमा मल्होत्रा भी चुनाव में आजाद प्रत्याशी के रूप में उतरी थी।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे प्रबंध
पुलिस प्रशासन की ओर से मतगणना के कार्य को संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगें। ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी प्रकार का हस्तक्षेप न कर सकें। मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य से संबंधित लोगों और उम्मीदवार व उसके प्रतिनिधियों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में आ जाएगा परिणाम : चुनाव कानूनगो
चुनाव कानूनगो हवा सिंह ने बताया कि वार्ड के उपचुनाव का परिणाम आधे-पौने घंटे में घोषित कर दिया जाएगा। मतगणना की पूरी तैयारी की जा चुकी है। मतगणना के लिए एक टेबल लगाया जाएगा, जिस पर सभी पांच ईवीएम की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed