फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   election result

दो सीट कांग्रेस, एक इनेलो, एक हलोपा और एक निर्दलीय के नाम

Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
election result
सिरसा की पांच विधानसभा सीटों पर कमल नहीं खिला। पांच में से दो पर कांग्रेस उम्मीदवार, एक पर इनेलो व एक पर हलोपा व एक पर निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह विजयी रही। ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, सिरसा से हलोपा नेता गोपाल कांडा, रानियां से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह विजयी रहे। जबकि कालांवाली से कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला व डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग विजयी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग ने सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए। जीत के बाद विजेता उम्मीदवारों ने विजयी जलूस निकाला।
विज्ञापन

सबसे बड़े अंतर से जीते रणजीत सिंह
सिरसा और रानियां विधानसभा सीटों पर हुआ। रानियां में रणजीत सिंह ने हलोपा नेता गोविंद कांडा को 19431 वोट से हराया। रणजीत सिंह को कुल 53660 वोट मिले। जबकि गोविंद कांडा को 34394 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र कंबोज 20709 मतों से तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार से कालांवाली सीट पर 19243 वोटों से कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला ने जीत दर्ज की। शीशपाल को 53659 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार राजेंद्र सिंह देसूजोधा को 33816 वोट मिले। जबकि भाजपा के बलकौर सिंह को 30134 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सिरसा सीट पर रहा कांटे का मुकाबला
सबसे कांटेदार मुकाबला सिरसा विधानसभा सीट की रही। इस सीट पर हलोपा नेता गोपाल कांडा ने निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को 602 वोट से हराया। हलोपा नेता गोपाल कांडा को 44915 वोट मिले। जबकि गोकुल सेतिया को 44313 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार प्रदीप रातुसरिया 30142 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। कुल 141905 लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर इस सीट पर कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 11877 वोटों से जीते
ऐलनाबाद सीट से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को 56976 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार पवन बैनीवाल को 45099 वोट मिले। अभय सिंह चौटाला ने पवन बैनीवाल को 11877 मतों से हराया। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल 35348 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

डबवाली से जीते अमित सिहाग 15647 मतों से जीते
डबवाली सीट पर कांग्रेस के अमित सिहाग ने भाजपा के आदित्य देवीलाल को 15647 मतों से हराया। अमित सिहाग को करीब 66885 वोट मिले। जबकि भाजपा के आदित्य देवीलाल को 51238 वोट मिले। इस सीट पर भी एक तरफा मुकाबला ही रहा। जेजेपी उम्मीदवार सरबजीत सिंह मसीतां 23002 वोटों से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed