फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election noise will stop this evening, CM will do road show in the city, 1400 policemen will be deployed for security.

Sirsa News: आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, शहर में सीएम करेंगे रोड शो, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1400 पुलिसकर्मी

Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Election noise will stop this evening, CM will do road show in the city, 1400 policemen will be deployed for security.
एसपी विक्रांत भूषण और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रोड शो की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव प्रचार शुक्रवार को शाम पांच बजे बाद थम जाएगा। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोड शो निकालकर जनता को संबोधित करेंगे। इससे भाजपा को मजूबती मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों की बात करें तो उनके बड़े नेता प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। पहली बार भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष व सदस्यों के पोस्टरों पर किए पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने कटाक्ष किए थे। इसके बाद शुक्रवार को सभी होर्डिंग बैनर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं के चेहरे देखने को मिले। इससे पूर्व तक विधायक के नाना व परिवार के सदस्य के फोटो ही होर्डिंग व बैनर पर लगे हुए थे। अभी तक कांग्रेस के किसी भी दिग्गज नेता के आखिरी दिन प्रचार करने की कोई संभावनाएं नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा निकाय चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। सिरसा में पार्टी ने अपने तीन मंत्रियों को प्रचार करने भेजा। दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में केवल विधायक गोकुल सेतिया ही प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में ऐसा नहीं कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों स्थिति कमजोर है, सभी वार्डों में मुकाबला कड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



:::::::::::::::::::::::::::::
अध्यक्ष पद का निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा में हो सकता है शामिल
चर्चाएं हैं कि निर्दलीय एक अध्यक्ष पद का उम्मीदवार शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो सकता है। उक्त उम्मीदवार पर कई वार्डों में अच्छी पकड़ है। उधर, सात दिन के प्रचार के दौरान पूरा चुनाव विकास, भ्रष्टाचार पर केंद्रित हो गया है। भाजपा नेता विकास के मुद्दों को लेकर शहर की जनता के बीच में जा रहे हैं और कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ है। ऐसे में हर मंच से भाजपा और हलोपा नेता मुख्यमंत्री के विकास की सोच की बात करते नजर आते हैं। वहीं, सरकार में हिस्सा डालने के नाम पर वोट भाजपा को देने की बात कहते हैं।

:::::::::::::::::::::::::::::
यहां से गुजरेगा सीएम का रोड शो
मुख्यमंत्री का रोड शो नेहरू पार्क से शुरू होकर जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, डाक खाना रोड, लाल बत्ती चौक से होकर सांगवान चौक पर भाजपा कार्यालय में जाकर खत्म होगा।
:::::::::::::::::::::::::::::
सीएम को नहीं देखा पाएगा कोई काला झंडा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 1400 पुलिसकर्मी शहर में तैनात रहेंगे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री को कोई काले झंडे न दिखा सके, इसके लिए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी जनता के बीच मौजूद रहेंगे। बता दें कि निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान फरीदाबाद में सीएम की सुरक्षा में चूक हुई थी। इस दौरान एक शख्स ने सीएम पर मोबाइल फेंक दिया था, फिर एक आदमी शर्ट उतारकर सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गया और काला झंडा निकालकर दिखाना शुरू कर दिया। सिरसा में इस प्रकार की घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।

:::::::::::::::::::::::::::::
इनेलो, जजपा और आप के बड़े नेता गायब
इनेलो का वर्चस्व लंबे समय से शहर पर रहा है। इन दिनों इनेलो पूरी तरह से सिरसा चुनाव से बाहर है। जजपा के दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव से दूरी बनाई हुई है। पूर्व बिजली मंत्री सिरसा की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, इन पार्टियों के प्रत्याशी अपने ही दम पर प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को प्रचार प्रसार में दिग्गज नेता नहीं दिखाई दिये। दिल्ली हार के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed