फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Eight cows died, 40 ill after eating poisonous substance while roaming in the field

Sirsa News: खेत में विचरण के दौरान जहरीला पदार्थ खाने से आठ गायों की मौत, 40 बीमार

Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eight cows died, 40 ill after eating poisonous substance while roaming in the field
गांव माधोसिंघाना में बीमार गाय का उपचार करते डॉक्टर।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। जिले के गांव माधोसिंघाना में विचरण करने के दौरान खेत से जहरीला पदार्थ खाने के कारण एक चरवाहे की आठ गायों की मौत हो गई, जबकि 40 गायें बीमार पड़ गईं। मामले की सूचना मिलने के बाद पशु पालन विभाग के डॉक्टरों ने बीमार गायों का इलाज शुरू कर दिया, अब गायों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

चरवाहा सरदारा राम व नेतराम निवासी गुडिया खेड़ा 122 गायों को चराने के लिए रोड के साथ-साथ माधोसिंघाना में आया था। रोड के साथ व खेत से जहरीले पदार्थ का विचरण करने के कारण गायें बीमार पड़ गईं। इस दौरान खेत में ही आठ गायों की मौत हो गई। मामले की सूचना आसपास के लोगों को मिली, तो उन्होंने पशु पालन विभाग के वेटरनरी सर्जन डॉ. रवि को जानकारी दी। डॉ. रवि ने मौके पर पहुंचकर गायों की जांच की तो सभी गायों में जहरीला पदार्थ निगलने के लक्षण पाए गए। इनमें से 40 गाय अधिक प्रभावित पाई गईं। ऐसे में डॉक्टर ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर बीमार पशुओं का इलाज शुरू कर दिया। इलाज किए जाने के बाद अभी गायें स्वस्थ बताई जा रही हैं। अब मृत गायों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के मुख्य कारण का पता लग पाएगा ।
विज्ञापन




वर्जन -----



गायों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद डॉ. रवि मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने गायों का इलाज शुरू कर दिया। 40 गायें अधिक प्रभावित पाई गई थीं। आठ गायों की पहले ही मौत हो गई। मृत गायों का अब पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। प्रथम जांच में गायों द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका जताई जा रही है। अब दूसरी गायें स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. विद्या सागर, उपनिदेशक, पशु पालन विभाग, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed