{"_id":"6588729288f3addb59019208","slug":"effect-of-fog-accident-near-village-chormarkheda-3-people-injured-sirsa-news-c-128-1-slko1008-12362-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धुंध का असर, गांव चोरमारखेड़ा के निकट हादसा, 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धुंध का असर, गांव चोरमारखेड़ा के निकट हादसा, 3 लोग घायल
Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसा/ओढ़ा। धुंध का दूसरे दिन भी जिले में असर देखने को मिला। ऐसे में रंगडी रोड पर प्राइवेट बस चालक ने खच्चर रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी। धुंध की वजह से गांव चोरमारखेड़ा के निकट चार वाहन टकरा गए। जिसमें चालक व परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने धुंध को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव चोरमारखेड़ा के निकट बीती शनिवार देर रात्रि धुंध की वजह से बस, ट्रक, केंटर व तूड़ी से भरी ट्राली सहित 4 वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार में करीब 43 सवारियां बाल-बाल बच गई, लेकिन बस का अग्रिम भाग क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक व परिचालक सहित 3 लोगों को चोटें आईं। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारू करवाया।
जानकारी मुताबिक शनिवार देर रात अधिक धुंध होने की वजह से तूड़ी से भरी एक ट्राली व ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद तूड़ी से भरी ट्राली पलट गई व ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रक से हाईवे पर आ रहे केंटर व सवारियों से भरी बस भी टकरा गई। बस चालक झुंझनूं निवासी अनिल कुमार व अशोक कुमार तथा परिचालक राजेश ने बताया कि स्लीपर बस रात्रि करीब 2 बजे 43 सवारियां लेकर जयपुर से जम्मू जा रही थी। सभी सवारियां गहरी नींद में थी। तेज धमाके व झटके के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन बस का अग्रिम भाग क्षतिग्रस्त होने से दो चालक व एक परिचालक घायल हो गए। वहीं केंटर चालक जींद निवासी आशीष ने बताया कि वह केंटर में परचून का सामान भरकर दिल्ली से मलोट जा रहा था। रास्ते में चोरमारखेड़ा के निकट ट्राली से ट्रक टकराया हुआ था और सड़क पर बिखरी तूड़ी में केंटर जा घुसा। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन्य वाहनों को दूसरी साइड से गुजारते हुए क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रविवार को इस प्रकार रहा मौसम
रविवार को अल सुबह से ही धुंध छा गई। सुबह के समय शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 5 फुट तक ही दृश्यता रही। रविवार को शनिवार से भी ज्यादा धुंध देखने को मिली। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सभी तरह की ट्रांसपोर्ट पर धुंध का असर देखने को मिला। रविवार को दिन का उच्चतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। गिरते तापमान के कारण ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव सेंकते दिखाई दिए।
धुंध के कारण बस चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को रोडवेज प्रबंधक से मुलाकात करेंगें। रोडवेज की बसों की सफेद लाइटों की जगह पर पीली लाइट लगाने को लेकर मिलेंगें। सिरसा बस स्टैंड पर लगभग 250 बसें है।
-पृथ्वी सिंह, जिला प्रधान, सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ
गांव अहमदपुर के किसान प्रेम चंद, लेखराज व किशन सिंह का कहना हैं कि पिछले दिनों में तापमान बढ़ने के कारण फसलों को ज्यादा पानी देना पड़ रहा था। फसलों में पैदावार पर भी असर पड़ रहा था। इन दो दिनों में बढ़ रही ठंड के कारण किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा। फसलों की पैदावार भी ठंड के कारण ज्यादा होगी। वहीं ठंड के कारण फसलों में नमी की कमी नहीं होगी जिस से फसलों को पानी कम देना पड़ेगा। वहीं उनका कहना है कि सर्दी गेहूं की फसल के लिए वरदान की तरह काम करती है। सर्दी में गेहूं का पौधा अच्छे से पनपता है।
ठंड व धुंध में विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें सभी वाहन चालक : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों को मन से अपनी सुरक्षा के लिए अपनाएं बल्कि किसी भय या दबाव से नहीं। यातायात नियमों का सही प्रकार से पालना नहीं करने के कारण अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी हासिल कर खुद भी यातायात नियमों की पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है। सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों पर फॉग लाइट तथा रिफ्लेक्टर लगाने की भी हिदायत दी है।