फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education: Heads of schools with weak results in board examinations summoned

शिक्षा : बोर्ड परीक्षाओं में कमजोर परिणाम वाले स्कूलों के मुखिया तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Education: Heads of schools with weak results in board examinations summoned
अनाज मंडी स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल का प्रवेश द्वार। फाइल फोटो । - फोटो : Sirsa
सिरसा प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम पर मंथन शुरू हो गया है। कमजोर परीक्षा परिणाम देने वाले राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं को शिक्षा विभाग ने तलब कर लिया है। प्रदेश स्तर पर होनी वाली बैठक में इन स्कूलों के मुखियाओं को अधिकारी परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए टिप्स देंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में
जिले के 25 स्कूलों को परिणाम काफी खराब रहा हैं। प्रदेेश भर में ऐसे 505 स्कूल हैं, जिनका परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। ऐेसे में अब विभाग ने इन स्कूलों के मुखियाओं को वीरवार को करनाल बुलाया है। इस बैठक को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संबोधित करेंगे। इस बैठक में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट के प्रिंसिपल, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया है। यहां उच्च अधिकारी संबोधित करेंगे और मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्कूल
अंबाला 38
भिवानी 19
चरखीदादरी 15
फरिदाबाद 22
फतेहाबाद 12
गुरुग्राम 12
हिसार 29
झज्जर 31
जींद 16
कैथल 19
करनाल 27
कुरुक्षेत्र 27
महेंद्रगढ़ 19
नूंह 72
पलवल 24
पंचूकला 10
पानीपत 08
रेवाड़ी 09
रोहतक 32
सिरसा 25
सोनीपत 29
यमुनानगर 12
कुल 505
इन स्कूलों का कमजोर रहा परिणाम
1. राजकीय विद्यालय, जगमालवाली
2. राजकीय विद्यालय, घुकांवाली
3. राजकीय विद्यालय, मांगेआना
4. राजकीय विद्यालय, मत्तड़
5. राजकीय विद्यालय, रानियां
6. राजकीय विद्यालय, तारूआना
7. राजकीय विद्यायल, भिवान
8. राजकीय विद्यालय मौजगढ़
9. राजकीय विद्यालय अलीकां
10. राजकीय विद्यालय, बाजेकां
11. राजकीय विद्यालय, बुर्ज भंगू
12. राजकीय विद्यालय, दमदमा
13. राजकीय विद्यालय जलालआना
14. राजकीय विद्यालय नौरंग
15. राजकीय विद्यालय, साहुवाला प्रथम
16. राजकीय विद्यालय बणी
17. राजकीय विद्यालय, देसूमलकाना
18. राजकीय विद्यालय, केहरवाला
19. राजकीय विद्यालय मौजदीन
20. राजकीय विद्यालय, रानियां
21. राजकीय कन्या स्कूल रानियां
22. राजकीय स्कूल, भडोल्यांवाली
23. राजकीय विद्यालय, मौजूखेड़ा
24. राजकीय विद्यालय, थिराज
25. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मौजदीन।
अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कर रहे प्रतिपूर्ति
खराब परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों की रिपोर्ट को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी पहले ही कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए थे स्कूल अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर प्रतिपूर्ति करेंगे। कक्षाएं शुरू भी की जा चुकी हैं। वहीं सरकार के आदेश पर भी शीतकालीन अवकाश में अभी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों को भी करनाल में होने वाली बैठक में बुलाया गया है। वहां उच्च अधिकारी संबोधित करेंगे और मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। -संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed